संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

काँगड़ा की विभिन्न पंचायतों में 230 सोलर लाइट्स लगवाने हेतु 40 लाख रूपए की अनुसंशा:राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी

चित्र
काँगड़ा की विभिन्न पंचायतों में 230 सोलर लाइट्स लगवाने हेतु 40 लाख रूपए की अनुसंशा:राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी   पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा / राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी द्वारा सांसद स्थानीय विकास निधि के तहत जिला काँगड़ा की विभिन्न पंचायतों में 230 सोलर लाइट्स लगवाने हेतु 40 लाख रूपए की अनुसंशा जिला अधिकारी काँगड़ा को की गयी थी। जिसमे प्रथम चरण में 122 लाइट्स लग चुकी हैं और द्वितीय चरण में 76 और लाइट्स लगने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस सन्दर्भ में जानकारी मिली है कि इन सोलर लाइट्स को 2022 के अंत में मंजूरी मिल चुकी थी परन्तु प्रदेश चुनावों के दौरान आचार संहिता के चलते थोड़ी देरी से पहला चरण फरवरी 2023 में लगा दिया गया था और द्वितीय चरण की 78 लाइट्स लगना शुरू हो गयी हैं।   राज्यसभा सांसद के कार्यालय से जानकारी मिली है की यह लाइट्स सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी द्वारा चयनित आदर्श गाँव सेहल,राख,ननाहर,जांगल के साथ-साथ नगर निगम पालमपुर,संसाल,बंड बिहार,कुदैल,बंडू,स्पेडू,रजेहड़,नैन,लंघू,चाचियाँ,चंबी,गोपालपुर,नछिर,मल्केहड़,हेंजा,पंचायतो में लगनी हैं। उन्ह...

सुलह आईटीबीपी जवान की ट्रेन हादसे में हुई मौत,सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चित्र
सुलह आईटीबीपी जवान की ट्रेन हादसे में हुई मौत छुट्टी काटकर ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन हादसे में हुई मौत। जवान की पार्थिव देह घर पहुंचते ही घर वालों का हुआ रो रो कर बुरा हाल,मृतक अपने पीछे दो बेटियां, पत्नी और भाई छोड़ गए,मुखाग्नि छोटी बेटी ने दी। पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा / मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सुलाह के गांव मंझाकड़ा में उस समय जनसैलाब उमड़ा जब आईटीबीपी जवान चुन्नी लाल की पार्थिव देह उसके घर पहुंची आपको बता दें कि आईटीबीपी में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात चुन्नी लाल 57 पुत्र ख्याली राम घर से मंगलवार सुबह छुट्टी काटकर ड्यूटी पर जाते समय बरेली के पास ट्रेन हादसे में मौत हो गई । बुधवार सुबह को उनका शव बरेली रेल ट्रैक पर पड़ा मिला।यूनिट के जवान शव को घर लेकर आए जहां पर उनका पूरा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर अंतिम विदाई दी। पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि उनकी छोटी बेटी नंदिता ने दी। इस मौके पर पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल,सुलाह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान,नायब तहसीलदार सुलाह रोहित जालटा, भी मौजूद रहे।

गत सरकार के दौरान रुके विकासात्मक कार्यों को प्रदान की जाएगी गति - रोहित ठाकुर

चित्र
  गत सरकार के दौरान रुके विकासात्मक कार्यों को प्रदान की जाएगी गति - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत पुजारली- 4 की उठाऊ सिंचाई योजना का किया लोकार्पण, 6.51 करोड़ होंगे व्यय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गत सरकार के दौरान रुके हुए विकासात्मक कार्यों में गति प्रदान की जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को उन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुजारली 4 में नवनिर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि योजना का निर्माण कार्य कार्य लगभग 6 करोड़ 51 लाख रुपए से पूर्ण किया गया है। सिंचाई योजना से ग्राम पंचायत पुजारली-4 के अनेकों गांव के लोगों को उनके बगीचों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बागवानी अभी भी सिंचाई के दृष्टि से काफी पीछे है और क्षेत्र के बागवानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बागवानी को सिंचाई व्यवस्था से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे। रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार ने बागवानों को दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद किया...

श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अविनाश व उनके कोच राज कुमार को सम्मानित किया

चित्र
श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अविनाश व उनके कोच राज कुमार को सम्मानित किया आज सोलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज स्पेशल ओलम्पिक वल्र्ड समर गेम्ज में बास्केटबाॅल की टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अविनाश व उनके कोच राज कुमार को सम्मानित किया डाॅ. शांडिल ने कहा कि 17 से 25 जून, 2023 तक बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित स्पेशल ओलम्पिक में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है  उन्होंने कहा कि हिमाचल के विशेष बच्चों में खेल प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। जिसको हिमाचल के कोच निखारने का कार्य कर रहे हैं परिणाम स्वरूप विशेष बच्चों ने हिमाचल और देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से कोई भी व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है उन्होंने इस अवसर पर कोच राज कुमार को बास्केटबाॅल खिलाड़ी  अविनाश को बेहतरीन प्रशिक्षण देने पर सम्मानित भी ...

सोलन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों व वी.वी.पैट मशीनों का आंतरिक निरीक्षण

चित्र
आज सोलन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों व वी.वी.पैट मशीनों का आंतरिक निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सोलन के तहसील परिसर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक  वोटिंग मशीनों व वी.वी.पैट मशीनों के भण्डार कक्ष को ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के लिए खोला गया और निरीक्षण किया गया इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शिवदत्त ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी से चन्द्र कांत शर्मा, आम आदमी पार्टी से भरत ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से राकेश वराड, निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार दीवान सिंह, नायब तहसीलदार राजस्व जगदीश शर्मा उपस्थित थे।

मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम :उपायुक्त अपूर्व देवगन

चित्र
मिंजर  मेला  के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता  कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी  तैनाती   मिंजर मेला- 2023 का  क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम  प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक  पदार्थों की  बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त  अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में  मिंजर  मेला- 2023 के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उप समितियों के संयोजकों के साथ आज  उपायुक्त कार्यालय कक्ष में  एक बैठक का आयोजन किया गया । उपायुक्त ने सभी उपसमिति  संयोजकों से  विभिन्न    व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर  सुनिश्चित बनाने को कहा।  मिंजर  मेला- 2023 के थीम विषय क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा  के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के दौरान  उपायुक्त ने उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण एवं  कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए ।  उन्हों...

कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार वर्मा सेवानिवृत्त

चित्र
  कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार वर्मा सेवानिवृत्त  ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में कार्यरत कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार वर्मा आज लगभग 35 वर्ष का कार्याकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार वर्मा ने 04 अगस्त, 1988 में ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में बतौर दैनिक भोगी अपनी सेवाएं आरम्भ की थी।   रमेश कुमार वर्मा तदोपरांत 25 मई, 1995 को बतौर सेवादार के पद पर पदोन्नत होकर हिमाचल प्रदेश प्रेस सम्पर्क कार्यालय जांलधर में पदभार सम्भाला।   उन्होंने लगभग 21 वर्ष बतौर सेवादार के पद पर अपनी सेवाएं दी। कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार वर्मा 03 फरवरी, 2016 को लिपिक के पद पर पदोन्नत हुए और 21 मार्च, 2021 को कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होकर ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में अपनी सेवाएं देकर आज वह सेवानिवृत्त हो गए। सहायक लोक सम्पर्क अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने इस अवसर पर रमेश कुमार वर्मा को सम्मानित किया और उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

बच्चों की बेहतर देखभाल, उन्हें सुख सुविधाएं व गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करना सबका कर्तव्य - अतिरिक्त उपायुक्त

चित्र
  बच्चों की बेहतर देखभाल, उन्हें सुख सुविधाएं व गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करना सबका कर्तव्य - अतिरिक्त उपायुक्त अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित  अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल कल्याण एवं संरक्षण योजना के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने, बाल आश्रमों में बच्चों को दी जा रही सुख-सुविधाओं और गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के प्रावधानों पर चर्चा सहित बाल उत्पीड़न व बाल यौन शोषण व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की बेहतर देखभाल करना, उन्हें सुख सुविधाएं व गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से आह्वान किया कि वह अंतर्मन व सच्ची निष्ठा से कार्य करें ता...

डाॅ. शांडिल ने बास्केटबाॅल खिलाड़ी अभिनाश को किया सम्मानित

चित्र
 डाॅ. शांडिल ने बास्केटबाॅल खिलाड़ी अभिनाश को किया सम्मानित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज स्पेशल ओलम्पिक वल्र्ड समर गेम्ज में बास्केटबाॅल की टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अभिनाश व उनके कोच राज कुमार को सम्मानित किया। डाॅ. शांडिल ने कहा कि 17 से 25 जून, 2023 तक बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित स्पेशल ओलम्पिक में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विशेष बच्चों में खेल प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। जिसको हिमाचल के कोच निखारने का कार्य कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप विशेष बच्चों ने हिमाचल और देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से कोई भी व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने इस अवसर पर कोच राज कुमार को बास्केटबाॅल खिलाड़ी अभिनाश को बेहतरीन प्रशिक्षण देने पर सम्मानित भी किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने बास्केटबाॅल की टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक खिला...

क्लासिक इरा एकेडमी सुल्तानपुर में फूड एंड बेवरेज कोर्स के प्रशिक्षुओं को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चित्र
  क्लासिक इरा एकेडमी सुल्तानपुर में फूड एंड बेवरेज कोर्स के प्रशिक्षुओं को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र चंबा : जितेन्द्र खन्ना / क्लासिक इरा एकेडमी सुल्तानपुर में जिला प्रशासन द्वारा प्रदत आरपीएल योजना के तहत दो दिवसीय फूड एंड बेवरेज कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किए प्रशिक्षुओं को प्रणाम पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा, जिला प्रशिक्षण समन्वयक मनमोहन सिंह और एकेडमी के निदेशक टीसी सावंत ने प्रशिक्षुओं को प्रदान किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास निगम दीपक शर्मा ने प्रशिक्षुओं को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान एकेडमी की ओर से दिनेश ठाकुर, वैजयंती माला व उसमा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

किन्नर-कैलाश यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए समय रहते पूर्ण करें सभी आवश्यक तैयारियां - जगत सिंह नेगी

चित्र
  किन्नर-कैलाश यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए समय रहते पूर्ण करें सभी आवश्यक तैयारियां - जगत सिंह नेगी  01 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 तक आयोजित की जाएगी यात्रा  उपायुक्त, पुलिस, बी.डी.ओ, वन, जल शक्ति, होम-गार्ड व चिक्तिसा विभाग के साथ आयोजित की बैठक किन्नर-कैलाश यात्रा-2023 के सफल कार्यन्यवन के लिए आज राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने यात्रा के आयोजन को लेकर जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पुलिस व होम-गार्ड के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा व आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान हर प्रकार की चिकित्सीय आवश्यकता को पूर्ण करें तथा यात्रा के अधिक...

सुगनाड़ा के ग्रामीण पेयजल समस्या दो दिन में हल नहीं की गई तो जलाएंगे जलशक्ति विभाग का पुतला

चित्र
सुगनाड़ा के ग्रामीण पेयजल समस्या दो दिन में हल नहीं की गई तो जलाएंगे जलशक्ति विभाग का पुतला सुगनाड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से दी है चेतावनी नगरोटा सूरियां: प्रेम स्वरूप शर्मा / जलशक्ति विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के तहत पंचायत सुगनाड़ा के वार्ड नम्बर एक में पेयजल समस्या गम्भीर हो गई है। उन्होंने विभाग को चेताया कि दो दिन के भीतर यदि समस्या का हल नहीं किया तो हरिजन बस्ती के ग्रामीण जलशक्ति विभाग का पुतला जलाकर आंदोलन शुरू कर देंगे। ग्रामीण रिंकू कुमार, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, नरेश कुमार व रूमेल सिंह जीतू ने बताया कि  ग्राम पंचायत सुगनाड़ा वार्ड नंबर 1 हरिजन बस्ती के कुछ निवासी पीने वाले पानी की समस्या से बहुत परेशान हैं। उनका आरोप है कि गांव में पानी की सप्लाई दिन में दो बार आती है, पर हमारे कुछ घर (5 या 6) ऐसे हैं जिन्हें दिन में एक टाईम भी पानी सही ढंग से नहीं मिलता। नगरोटा सूरियां के जल शक्ति विभाग का सारा स्टाफ़ हमारी समस्या को जानता है। कई बार एसडीओ और जेइ मोका देख कर गए लेकिन समस्या का कोई हल नहीं किया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल...

किन्नौर जिला के युवाओं को हर प्रकार की खेल सुविधा करवाई जाएगी उपलब्ध - जगत सिंह नेगी

चित्र
  किन्नौर जिला के युवाओं को हर प्रकार की खेल सुविधा करवाई जाएगी उपलब्ध - जगत सिंह नेगी   मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में ऋषि नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ यंग स्पोटर्स एवं कलचरल क्लब युवारंगी को अपनी एैच्छिक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा क ी राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में यंग स्पोटर्स एवं कलचरल क्लब युवारंगी द्वारा आयोजित ऋषि नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए क्लब को अपनी एैच्छिक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के युवाओं के लिए हर प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत किन्नौर के कल्पा स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। जिला के युवाओं के लिए रिकांग पिओ स्थित निर्माणाधीन बहु-खेल उद्देशीय इंडोर स्टेडियम में बाॅस्केटबाॅल, वाॅलीबाॅल व राॅक क्ल...

क्लासिक इरा एकेडमी सुल्तानपुर में फूड एंड बेवरेज कोर्स के प्रशिक्षुओं को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

चित्र
  क्लासिक इरा एकेडमी सुल्तानपुर में फूड एंड बेवरेज कोर्स के प्रशिक्षुओं को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र क्लासिक इरा एकेडमी सुल्तानपुर में जिला प्रशासन द्वारा प्रदत आरपीएल योजना के तहत दो दिवसीय फूड एंड बेवरेज कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किए प्रशिक्षुओं को प्रणाम पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा, जिला प्रशिक्षण समन्वयक मनमोहन सिंह और एकेडमी के निदेशक टीसी सावंत ने प्रशिक्षुओं को प्रदान किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास निगम दीपक शर्मा ने प्रशिक्षुओं को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एकेडमी की ओर से दिनेश ठाकुर, वैजयंती माला व उसमा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दरोगा को युवती से अश्लील चैट करना पड़ा भारी,युवती को अकेले घर आने का बना रहा था दबाव

चित्र
दरोगा को युवती से अश्लील चैट करना पड़ा भारी,युवती को अकेले घर आने का बना रहा था दबाव कानपुर: युवती से अश्लील चैट करना रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज को पड़ा भारी  अश्लील चैट कर रहे दरोगा का व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट हुआ वायरल  दरोगा की अश्लील चैटिंग पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान रतनलाल नगर चौकी प्रभारी शुभम सिंह को एडीसीपी दक्षिण ने किया निलंबित मामा के गायब होने की शिकायत लेकर चौकी पहुंची थी युवती दरोगा शुभम सिंह युवती को लंबे समय से अकेले घर पर आने का बना रहा था दबाव गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर चौकी का मामला।

किन्नौर जिला के हर गांव में सभी आवश्यक व मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना है प्रमुख प्राथमिकता - जगत सिंह नेगी

चित्र
 किन्नौर जिला के हर गांव में सभी आवश्यक व मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना है प्रमुख प्राथमिकता - जगत सिंह नेगी      किन्नौर जिला की जंगी पंचायत का किया दौरा  जंगी पंचायत की पानी की समस्या का किया निदान राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने गत सांय ग्राम पंचायत जंगी में जनसमस्याएं सुनी और जनसभा को संबंधित करते हुए कहा की जंगी में लिप्पा व आसरंग के साथ पानी के विवाद खत्म होने से जंगी में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से निदान मिलेगा। उन्होंने जंगी में लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए लिप्पा और आसरंग के लोगों का भी आभार व्यक्त किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला के हर गांव में सभी आवश्यक व मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्रमुख प्राथमिकता है जिसके लिए वह निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि जिला में बागवानी, शिक्षा, सड़क, बिजली व पानी इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं। जिला के अधिकतर कण्डों को मुख्य सम्पर्क सड़कों से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिला के सभी गांवों ...

हर क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे विकास के नए आयाम - शिक्षा मंत्री

चित्र
  हर क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे विकास के नए आयाम - शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रखी खारला स्कूल भवन की आधारशिला, 3.50 करोड़ से होगा तैयार  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी 5 वर्षों में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जायेंगे जिसमे लोगों लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला खारला स्कूल भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला खारला के भवन का निर्माण कार्य लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि से पूर्ण कर एक भव्य भवन तैयार किया जायेगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। स्कूल भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्रों को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है ताकि भवन का सही उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में छात्रों को गुणवत्ता युक्त एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने ...

रोटरी सोलन ने बचाई जान, 4 साल की बच्ची के दिल में छेद निशुल्क किया ऑपरेशन,

चित्र
  रोटरी सोलन ने बचाई जान, 4 साल की बच्ची के दिल में छेद निशुल्क किया ऑपरेशन, ओच्छघाट की रहने वाली दीक्षिता नाम की लड़की की सर्जरी फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में हुई। रोटरी क्लब सोलन के प्रयासों से चार वर्षीय मासूम बच्ची को मिला नव जीवन मानवता की सेवा में सर्मपित होकर कार्य कर रहे रोटरी क्लब सोलन के प्रयासों से एक मासूम बच्चे की जान बच गई। गौरतलब है कि चार वर्षीय बच्चे के दिल में छेद होने की जानकारी पर क्लब द्वारा तुरंत बच्चे का रोटरी क्लब चंडीगढ़ के हार्टलाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ़ोर्टिस अस्पताल मोहाली चंडीगढ़ मैं आपरेशन कराया गया | रोटरी क्लब सोलन के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची दीक्षिता चंडीगढ़ में आपरेशन के बाद परिवार सहित सोलन लौट आयी है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक समय से आपरेशन हो जाने पर अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है । समाजसेवी सोच के साथ साथ मानवता की सेवा के लिए क्लब कटिबद्धता के साथ कार्य करता रहा है, जोकि सदैव जारी रहेंगे। दीक्षिता के पिता राकेश जो की अत्यंत दुर्बल आय वर्ग से आते हैं ने बताया की वह चाह कर भी अपने बालिका का उपचा...

स्लेटनुमा एक कमरे में 5 सदस्य परिवार रहने को मज़बूर,कमरे में टपक रहा हैं बारिश का पानी,पंचायत द्वारा नहीं डाला गया ग़रीबी रेखा से नीचे

चित्र
स्लेटनुमा एक कमरे में 5 सदस्य परिवार रहने को मज़बूर,कमरे  में टपक रहा हैं बारिश का पानी,पंचायत द्वारा नहीं डाला गया ग़रीबी रेखा से नीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार नौ बर्षो के कामों, योजनाओं का कर रही हैं गुनगान,वहीं दूसरी और धरातल में गरीब जरुरतमंद परिवार इन योजनाओं से बंचित   ठेहड़ पंचायत मे रहने वाला एक परिवार कर रहा हैं मुश्किलों का सामना परिवार को पंचायत द्वारा नहीं डाला गया हैं ग़रीबी रेखा के नीचे परिवार का मुखिया दिमागी तौर पर हैं अस्वस्थ,मुखिया की पत्नी लोगों का काम कर कर रही हैं परिवार का पालन पोषण पीड़ित परिवार मे अभी तक नहीं हुई हैं पंचायत मे सुनवाई, स्लेटनुमा एक कमरे मे परिवार के 5 सदस्य रहने को हैं मज़बूर,बरसातों मे कमरे मे टपक रहा हैं बारिश का पानी  नूरपुर : भूषण शर्मा / यहां एक ओर प्रदेश भाजपा नेता मोदी सरकार के नौ बर्षो के कामों, योजनाओं के गुनगान कर रही हैं,वहीं दूसरी और धरातल में गरीब जरुरतमंद परिवार इन योजनाओं से बंचित दिख रहे हैं!ऐसा ही एक मामला मीडिया के सामने देखने को मिला!नूरपुर की पंचायत ठेहड़ के गांव खुवाडा के वार्ड नंबर 2 के रहने वाले महेंद्र ...

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य - संजय अवस्थी

चित्र
  मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य - संजय अवस्थी संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे की धरोहर हैं इसलिए इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य है।  संजय अवस्थी आज नारकण्डा में आयोजित तीन दिवसीय बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में भी कई तरह के आयोजन किये गए जिसमें ठोडा नृत्य मुख्य रूप से शामिल रहा। इस दौरान स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने मेला समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  उन्होंने मेला समिति को 25 हजार रुपए और स्कूली बच्चों को 2100 रूपए, ठोडा नृत्य दल सिरमौर को 5000 रूपए तथा ठोडा नृत्य दल मल्याणा को 5000 रुपए देने की घोषणा की।  संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गारंटियों को धरातल पर उतारा जायेगा। ...

प्रदेश के विकास की और नई सोच, नवीन कार्यशैली व व्यवस्था परिवर्तन के साथ अग्रसर हिमाचल सरकार - जगत सिंह नेगी

चित्र
  प्रदेश के विकास की और नई सोच, नवीन कार्यशैली व व्यवस्था परिवर्तन के साथ अग्रसर हिमाचल सरकार - जगत सिंह नेगी किन्नौर जिला की आसरंग व लिप्पा पंचायत का किया दौरा।2.20 करोड़ की लागत से लिप्पा में बैली ब्रिज तथा पानीनरंग से कशांग नेहर तक 2.9 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क का उद्घाटन किया।  आसरंग पंचायत के लोगों को एफआरए का लाभ प्रदान करने के लिए आयोजित की जाएगी कार्यशाला। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने अपने किन्नौर प्रवास के दौरान आज जिला की दूर-दराज ग्राम पंचायत आसरंग का दौरा किया तथा स्थानीय पंचायतवासियों की जन-समस्याओं को सुनकर सभी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल सरकार पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के सर्वांगिण विकास की और नई सोच, नवीन कार्यशैली व व्यवस्था परिवर्तन के साथ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसों से चली आ रही सरकारी कार्यप्रणाली को गति व पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर विभाग को डिजिटाईज किया जा रहा है ताकि प्रदेश के हर...

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य - संजय अवस्थी

चित्र
 मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य - संजय अवस्थी संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे की धरोहर हैं इसलिए इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य है।  संजय अवस्थी आज नारकण्डा में आयोजित तीन दिवसीय बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में भी कई तरह के आयोजन किये गए जिसमें ठोडा नृत्य मुख्य रूप से शामिल रहा। इस दौरान स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने मेला समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  उन्होंने मेला समिति को 25 हजार रुपए और स्कूली बच्चों को 2100 रूपए, ठोडा नृत्य दल सिरमौर को 5000 रूपए तथा ठोडा नृत्य दल मल्याणा को 5000 रुपए देने की घोषणा की।  संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गारंटियों को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने...

ग्रामीण विकास मंत्री नवबहार में सांगटी वार्ड द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

चित्र
  ग्रामीण विकास मंत्री नवबहार में सांगटी वार्ड द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल कहा..… सांगटी वार्ड सहित नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों की हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा सुनिश्चित ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज नवबहार में नगर निगम शिमला के सांगटी वार्ड द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समान विकास करवाना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम वार्ड सांगटी सहित नगर निगम शिमला क्षेत्र के अन्य सभी वार्डों की हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान तक कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की 90 प्रतिशत पंचायतें वार्ड वाइज कवर कर ली गई है और शीघ्र ही शेष सभी पंचायतों को भी कवर किया जाएगा। इसी तरह नगर निगम शिमला के सभी वार्डों में व्यक्तिगत रूप से जाकर समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमिया से जाखा तक संपर्क सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर...

पिछली सरकार के दौरान विकास कार्यों में लगा रहा गृहण: रोहित ठाकुर

चित्र
  पिछली सरकार के दौरान विकास कार्यों में लगा रहा गृहण: रोहित ठाकुर  शिक्षा मंत्री ने टिक्कर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 5 करोड़ की परियोजनाओं के किये उद्घाटन एवं शिलान्यास क्षेत्र में विकास कार्यों को पहनाया जायेगा अमलीजामा, अगस्त माह में किया जायेगा आईटीआई भवन का लोकार्पण शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जल शक्ति विभाग उपमंडल टिक्कर के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए। इन विकासात्मक कार्यों के किये उद्घाटन एवं शिलान्यास  विभिन्न विकासात्मक कार्यों में 1 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत हंसाडी की पेयजल परियोजना का लोकार्पण, 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित जल परीक्षण कार्यशाला का उद्घाटन, 60 लाख रुपए से निर्मित कनिष्ठ अभियंता एवं कर्मचारी आवास का लोकार्पण, 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित खांगटा गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण, 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित कशैनी उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण एवं 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से जनजातीय गांव की उठाऊ तथा बहाव पेयजल योजनाओं के संवर्धन कार्य का शिला...

चंबा जोत मार्ग पर गाड़ी में लगी अचानक आग,चालक जलकर हुआ राख

चित्र
चंबा जोत मार्ग पर गाड़ी में लगी अचानक आग,चालक जलकर हुआ राख  चंबा: जितेन्द्र खन्ना / चम्बा जोत से करीब 2 कि.मी. चम्बा की तरफ एक कार नम्बर एच.-38जी.-9306 की गाड़ी में आग लगी जिसमें अमित राणा पुत्र रघुवीर गांव गेहीनिगोड तहसील नुरपुर जिला कागडा जलकर राख हो गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया। 

जिला में 5,940 दिव्यांगजनों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ - डीसी

चित्र
  जिला में 5,940 दिव्यांगजनों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ - डीसी जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जहां सजा का प्रावधान है, वहीं कानूनी संरक्षण दिलवाने के साथ-साथ पुनर्वास राहत राशि के रूप में आर्थिक मदद भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस एक्ट का उद्देश्य जातिगत भेदभाव को रोकना है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई, 2023 तक जिला में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल 69 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 5 मामलों में पुलिस जांच कर रही है, 49 मामले न्यायालय में लंबित हैं, जबकि 12 मामलों का न्यायाल द्वारा निपटान हो चुका है तथा 3 मामले खारिज हुए हैं।   उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला ऊना में 5,940 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत दो करोड़ 38 लाख 26 सौ रूपये लाभ दिया गया है। उन्होंने ब...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: