यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे का शिकार हुई ,रेस्क्यू में जुटे युवक,पीछे से बस ने रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत - Smachar

Header Ads

Breaking News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे का शिकार हुई ,रेस्क्यू में जुटे युवक,पीछे से बस ने रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे का शिकार हुई ,रेस्क्यू में जुटे युवक,पीछे से बस ने रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो भीषण सड़क हादसा हुआ है।पहली घटना टप्पल की है।यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। दो कारों की भिड़ंत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों को पीछे से आ रही बस ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण और कार सवार सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। /p>

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस ने कार सवार और बाहर खड़े युवकों को रौंद दिया। ये घटना सोमवार सुबह लगभग 4:10 बजे की है। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइन स्टोन 56 पर आगरा से नोएडा जा रही एक कार हादसे की शिकार हो गई। कार में सवार बच्चे समेत तीन लोग बुरी तरह से चीख-चिल्ला रहे थे।इस दौरान वहां से 4 युवक जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए बाइक से जा रहे थे। कार सवारों की चीखने की आवाज सुनकर चारों युवक रुक गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान पीछे से आर रही वोल्वो बस ने कार सहित इन सभी युवकों को रौंद दिया।


हादसे में कार में सवार एक महिला और पुरुष के साथ 2 और लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

कोई टिप्पणी नहीं