पालमपुर वन मंडल में रोपित होंगे अढ़ाई लाख पौधे : आशीष बुटेल - Smachar

Header Ads

Breaking News

पालमपुर वन मंडल में रोपित होंगे अढ़ाई लाख पौधे : आशीष बुटेल

 पालमपुर वन मंडल में रोपित होंगे अढ़ाई लाख पौधे : आशीष बुटेल

 74वें वन महोत्सव में सीपीएस ने दी जानकारी

पालमपुर : केवल कृष्ण / मुख्य संसदीय सचिव, आशीष बुटेल ने


पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के न्यूगल पार्क में 74वें वन महोत्सव का शुभारंभ देवदार के पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर न्यूगल पार्क में देवदार के करीब 100 पौधे रोपित किये गये।

    आशीष बुटेल ने पालमपुर वन मंडल को वन महोत्सव के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वन पर्यावरण संरक्षण को बल देते हैं। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करके पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने परिस्थितिक सन्तुलन बनाये रखने में पेड़ों के महत्व के बारे में अधिक जागरूक करने का अवसर होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर परिवार अपने खुशी के मौके पर पौधा रोपण अवश्य करें और नईं पीढ़ी को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें।

       उन्होंने कहा कि पालमपुर मंडल में इस वर्ष 260 हेक्टेयर क्षेत्र में औषधीय, फलों एवं अन्य प्रजातियों के अढ़ाई लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ पौधों से जंगली जानवरों के भोजन की जरूरत और इंसानों का जीवन यापन में भी सहायक हो इस तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने वन मंडल द्वारा 1300 हेक्टेयर वन क्षेत्र में केएफडब्ल्यू और जायका परियोजना के रख रखाव का भी लक्ष्य रखा गया है।

      इससे पहले पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, बृज बिहारी लाल बुटेल ने 83वां जन्मदिन सादगी से मनाया।

    सिविल अस्पताल पालमपुर में बृज बिहारी लाल बुटेल ने मरीजों को फल बांटे और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल पालमपुर में किया गया। मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल भी अपने पिता के साथ अस्पताल में मौजूद रहे। बृज बिहारी लाल बुटेल के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

     इस अवसर पर नगर निगम की मेयर पूनम बाली, निगम पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, एमएस डॉ मीनाक्षी गुप्ता, डॉ जयदेश राणा, डीएफओ नितिन पाटिल सहित अस्पताल, वन विभाग और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं