भाजपा नेता राहुल पठानिया ने जनसंवाद मुहिम के तहत पालमपुर में मातृशक्ति के साथ किया जनसंवाद
नूरपूर - संजीव महाजन
भाजपा नेता राहुल पठानिया ने जनसंवाद मुहिम के तहत मातृशक्ति के साथ किया जनसंवाद
जनसंवाद कार्यक्रम में मातृशक्ति की भीड़ उमड़ी
मातृशक्ति राहुल सिंह पठानिया को दिल खोलकर अपना आशीर्वाद दे रही
राहुल पठानिया की जनसंवाद मुहिम एक आंदोलन का रूप ले लेगी इतना तो तय दिख रहा
भाजपा नेता व जिला परिषद, समाजसेवी राहुल पठानिया की कांगड़ा चंबा के लोगों से जन संवाद की मुहिम रंग ला रही है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राहुल सिंह पठानिया पालमपुर पहुंचे जहां उन्होंने मातृशक्ति से जनसंवाद किया। कार्यक्रम के प्रति महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था, महिलाएं इतनी संख्या मे पहुंचीं कि जगह कम पड़ गई इसी कारण कई महिलाओं को बाहर प्रांगण मे बैठकर ही राहुल जी के विचार सुनने पड़े। मातृशक्ति से जन संवाद की मुहिम रंग ला रही है, उन्हें एक मौका प्रदान कर रही है जहां वो दिल खोलकर अपने विचार रख रही है, अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा कर रही है..
बहरहाल इतना तय है कि मातृशक्ति राहुल सिंह पठानिया को दिल खोलकर अपना आशीर्वाद दे रही है और उनमें नेता नहीं अपना बेटा देख रही है, उन्हें आशीर्वाद दे रही है। आने वाले समय में ये मुहिम एक आंदोलन का रूप ले लेगी इतना तो तय दिख रहा है।
राहुल पठानिया ने अपने जनसंवाद में कहा विदेशों में महिलाएं कंधे के साथ कंधा मिलाकर चलती है वह देश आगे बढ़ता है मैं चाहता हूं कि हिन्दोस्तान में भी मेरी बहने माताएं कंधे के साथ कंधा मिलाकर आगे बढ़े अपनी सेवाएं सेना में दे यह सब मोदी की वजह से सम्भव हुआ है पालमपुर से कई लड़कियां सेना , एयरफोर्स, में सेवाएं दे रही है क्योंकि घर दोनों कमाने वाले होंगे तो घर में खुशहाली तरक्की होगी अपने बच्चों को भी अच्छे तरीके से पढ़ा लिखा सकते हैं जब मातृशक्ति बढ़-चढ़ हर जगह देश में हर कामों में सेवाएं देगी तो देश को विश्व गुरु बना सकते हैं हम । पालमपुर हिमाचल प्रदेश में सबसे बढ़िया शहर है यहां पर हर सुविधा है हालांकि हिमाचल में की छोटे छोटे शहर भी है उन्होंने अपने जनसंवाद में वहां आए सभी लोगों को मोदी सरकार के नौ सालों में चलाई जनकल्याण स्कीमों, योजनाओं के बारे विस्तार में अवगत करवाया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने के कैसे प्रयास कर रहे उसके बारे में बताया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पार्टी को साथ देने के लिए आग्रह किया।
कोई टिप्पणी नहीं