नरेंद्र मोदी की गारंटी 2025 वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा : प्रदीप सिंगटा - Smachar

Header Ads

Breaking News

नरेंद्र मोदी की गारंटी 2025 वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा : प्रदीप सिंगटा

 नरेंद्र मोदी की गारंटी 2025 वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा : प्रदीप सिंगटा 


शिमला: गायत्री गर्ग /

भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 सालों में देश के जनजाति समुदाय के लिए अनेकों ऐतिहासिक काम किए हैं उन्होंने कहा कि देश में जहां भारतीय जनता पार्टी ने जनजाति समुदाय के लिए 1999 में जनजाति कार्य मंत्रालय की स्थापना की वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 सालों में जनजाति समुदाय के लिए अनेकों काम किए है उन्होंने कहा कि 2021 में भारत सरकार ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने और भारत के स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान करने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया देश में जहां 700 से अधिक जनजातीय समुदाय है और 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह है उनके उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम जनमन आदिवासी न्याय महा अभियान का शुभारंभ 15 नवंबर 2023 को किया था इस मिशन का उद्देश्य 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले 75 विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह का लक्षित विकास करना है जो सरकार की योजनाओं से वंचित थे इस योजना के अंतर्गत 24000 करोड रुपए इन 75 कमजोर जनजाति समूह के विकास के लिए खर्च किया जाएगा । नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनजाति शोध संस्थान (ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट)की संख्या देश में 28 कर दी है जिसके कारण जनजाति समुदाय के ऐतिहासिक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं महत्व को समझने का कार्य देश भर में स्थित जनजातीय शोध संस्थानों के माध्यम से किया जा रहा है यह संस्थान जनजातीय कला संस्कृति भाषाओं ,साहित्य के संरक्षण और उनके प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देश में जहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहले 90 थे वहीं 2014 से 2024 में इनकी संख्या 604 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की है, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2014 से 2024 तक तक का कार्यकाल जनजातीय सशक्तिकरण का दशक रहा है करोड़ो जनजातीय समुदाय के लोगों को उनका हक नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया है , 2025 वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष मनाने से जनजाति समुदाय के लिए देश में अनेकों प्रकार की साल भर कल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जानी है जिसके कारण जनजातीय समुदाय का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि देश में फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी और हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटे भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेंगी।।

बॉक्स: हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्र में जनजाति समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है करीब दस लाख से अधिक जनजाति समुदाय की संख्या हिमाचल प्रदेश में है,गद्दी ,गुज्जर, हाटी,किन्नोरा , लाहोंला, पंगवाल, स्वानगला, खांपा, जाड़, आदि लाखों की संख्या में जनजाति समुदाय है। हिमाचल प्रदेश के लाखों हाटी समुदाय के लोगों को जनजाति अधिकार केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है लाखों हाटी समुदाय के लोग नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को एक तरफ जनजाति समुदाय मतदान करने के मूड में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं