आज वृषभ संक्रांति को करें यह काम, होगी मनोकामना पूरी
आज वृषभ संक्रांति को करें यह काम, होगी मनोकामना पूरी
आज 14 मई को सूर्य मेष राशि से निकल कर वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो इसे वृषभ संक्रांति के नाम से जाना और मनाया जाएगा।पूरे साल में 12 संक्रांतियां होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिस वजह से इसे वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य की विधि-विधान और मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है।इस दिन स्नान, पितृ तर्पण और दान करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वृषभ संक्रांति के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने से शुभ फलों की प्राप्ति तो होती ही है और समाज में मान-सम्मान भी मिलता है।
वृषभ संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य दव को तांबे के लोटे में जल भरकर अर्घ्य दें। साथ ही पूजा करते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और अपनी विशेष कृपा बनाकर रखते हैं। सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। वृषभ संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र, भोजन और पैसे का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना बहुत शुभ होता है। इस दिन सूर्य देव के साथ भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करें। साथ ही गाय माता का या फिर किसी गौशाला में गायों के लिए जरूरी सामान का दान करें। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी और जीवन से सारे दुख दूर हो जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं