देवभूमि से लोकतंत्र की रक्षा का जाएगा संदेश...संजय भारद्वाज - Smachar

Header Ads

Breaking News

देवभूमि से लोकतंत्र की रक्षा का जाएगा संदेश...संजय भारद्वाज

 देवभूमि से लोकतंत्र की रक्षा का जाएगा संदेश...संजय भारद्वाज 


शिमला : गायत्री गर्ग /

  सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने कहा है कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने 15 माह में कार्य किया है मुख्यमंत्री व प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कामों से प्रभावित होकर जनता जनार्दन मोहर लगाने को तैयार है. इसका ज्वलंत उदाहरण हमें मुख्यमंत्री की रैली में प्रदेश की जनता जिस तरह से अपनी उपस्थिति भारी संख्या में दर्ज कर रही है, उसे साफ संकेत मिल रहे हैं. प्रदेश की जनता लोकतंत्र की नीव को मजबूत करना चाहती है. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की आक्रामक तरीके से पूरे प्रदेश में जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रहे हैं और प्रदेश की जनता भी उनका पूरा पूरा साथ दे रही है, मुख्यमंत्री जी ने भी प्रदेश की जनता का हमेशा मुश्किल समय में साथ दिया है. जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे उसे दौरान कोरोना महामारी आई तो, उन्होंने 1 साल की विधायक की अपनी सैलरी नहीं ली और साथ में 11 लाख रुपए भी तत्कालीन जयराम सरकार को दान में दिए, जब मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई, इस आपद में उन्होंने अपने निजी कमाई के 51 लाख की धनराशि को दान करने का बड़ा जिगर दिखाए, साथ में प्रदेश सरकार की ओर से 4500 करोड रुपए का आपदा राहत राशि का पैकेज देकर लाभार्थियों को सीधा लाभ दिया. प्रदेश की 126000 सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम, प्रदेश की महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना देने की शुरुआत, 6000 प्लस अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा देने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए. लेकिन दूसरी और प्रदेश की भाजपा व कांग्रेस के बागी विधायकों ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या करने की जो राजनीतिक साजिश रची, उसका हिमाचल की जनता जबरदस्त जवाब देने की मूड में है. प्रदेश की जनता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक बड़ा संदेश हिमाचल प्रदेश से देगी!

कोई टिप्पणी नहीं