किसानों द्वारा प्रधानमंत्री का विरोध करने की काल दी गई थी परन्तु आज सुबह ही पुलिस प्रशासन द्वारा किसान नेताओं को उनके घरों में ही किया नजरबंद - Smachar

Header Ads

Breaking News

किसानों द्वारा प्रधानमंत्री का विरोध करने की काल दी गई थी परन्तु आज सुबह ही पुलिस प्रशासन द्वारा किसान नेताओं को उनके घरों में ही किया नजरबंद

 किसानों द्वारा प्रधानमंत्री का विरोध करने की काल दी गई थी परन्तु आज सुबह ही पुलिस प्रशासन द्वारा किसान नेताओं को उनके घरों में ही किया नजरबंद 


बटाला, (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीनानगर रैली का विरोध करने की किसान संगठनों द्वारा काल दी गई थी परन्तु आज सुबह ही पुलिस प्रशासन द्वारा किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजगुरविन्द्र सिंह लाडी घुमाण और किसान मजदूर नौजवान एकता पंजाब के ब्लॉक अध्यक्ष शेरे पंजाब सिंह काहलों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीनानगर रैली का विरोध करने का फैसला किया गया था परन्तु आज सुबह से ही पुलिस कर्मचारियों द्वारा किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद करके उक्त रैली में जाने से रोका गया है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्पूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि अपने हकों हेतु संघर्ष करना सभी का संविधानिक अधिकार है परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की अवाज को दबाने हेतु उनको घरों में नजरबंद करवाया जा रहा है, जिसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की मांगों का हल करने और किसानों के साथ बातचीत करने की बजाए किसानों से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हर बार किसानों के साथ झूठे वायदे करके किसानों के साथ विश्वास घात किया है और इस बार किसान और देश के लोग भाजपा की बातों में नहीं आएंगे। इस अवसर पर गुरमीत सिंह महासचिव, नरिन्द्र सिंह, बलराज सिंह, बलदेव सिंह, लखविन्द्र सिंह, लखबीर सिंह, बलजिन्द्र सिंह, बचन सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, शमशेर सिंह, बलकार सिंह, लखविन्द्र सिंह लखा, भगवान सिंह, तरसेम सिंह, रछपाल सिंह, सुखदेव सिंह, चरण सिंह, रुपिन्द्र सिंह, आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं