पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के लिए बुधवार को दरबार हॉल में हिप्पोक्रेटिक शपथ समारोह का आयोजन किया गया
पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के लिए बुधवार को दरबार हॉल में हिप्पोक्रेटिक शपथ समारोह का आयोजन किया गया
चंबा : जितेंद्र खन्ना /
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.एस. डोगरा ने प्रशिक्षुओं को शपथ दिलवाई। साथ ही प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिप्पोक्रेटिक शपथ चिकित्सकों द्वारा ग्रहण की जाने वाली नैतिकता की शपथ है। इस शपथ के महत्व को समझें और इसका अपने जीवन में अनुसरण भी करें। उन्होंने कहा कि अच्छा चिकित्सक बनने के साथ- साथ अच्छा इंसान बनना भी आवश्यक है। जीवन में समय की अहमियत को समझना बहुत जरुरी है। एक चिकित्सक के रूप में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए समय का महत्व और भी बढ़ जाता है। प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चम्बा में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें बहुत ज्ञान हासिल होगा क्योंकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है। लिहाजा उन्हें विभिन्न प्रकार के विषयों पर ज्ञान हासिल होगा। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने मार्गदर्शक चिकित्सकों के समक्ष विषय से संबंधित प्रश्न उठाते रहने की बात भी कही ताकि उनके मन में कोई संदेह न रहे। इस मौके पर डॉ. माणिक सहगल, डॉ. संजय कश्यप सहित कई अन्य मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं