न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने कृषि एभम पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार से की मुलाकात
न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने कृषि एभम पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार से की मुलाकात
नगरोटा सूरियां : केवल कृष्ण /
कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी चौधरी चन्द्र कुमार और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य मुकुल वासनिक से उनकी मांगों को लेकर मिले आश्वासन के बाद न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी नेता, हिमाचल क्षेत्रीय गठबंधन द्वारा घोषित व आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राजा गुलेर डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने अपना नामांकन वापस लेने का लिया निर्णय। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा जी के लिए धुआंधार प्रचार करने का लिया निर्णय। उन्होंने कहा कि जो निर्णय ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों के हितों के लिए उठाएं हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है तथा उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री दस साल से कम नौकरी वालों को भी सम्मानजनक पेंशन देने का निर्णय शीघ्र लेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं