फोर लाइन निर्माण कार्य में उक्त अधिकारी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर की गई थी रजिस्ट्रीयां टी सी पी की परमिशन के अलावा 118 की अवहेलना के भी लगे आरोप

 फोर लाइन निर्माण कार्य में उक्त अधिकारी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर की गई थी रजिस्ट्रीयां टी सी पी की परमिशन के अलावा 118 की अवहेलना के भी लगे आरोप 


फतेहपुर  : बलजीत ठाकुर /

आरटीआई के माध्यम से हुआ खुलासा मीडिया के कर्मचारियों ने ली थी आरटीआई पुख्ता सबूत होने पर मीडिया ने की विभागीय जांच की मांग 

विकासखंड नूरपुर के अंतर्गत फोरलेन निर्माण के तहत जमीन की खरीदो फरोख्त में बड़े पैमाने पर सरकारी नियमों को ताक पर रखते हुए नायब तहसीलदार सब रजिस्टार अयूब मोहम्मद द्वारा ऐसे बेनामें पंजीकृत किए गए जिसमें ना तो टी सी पी की परमिशन ली गई तथा 118 की भी अवेहलना उक्त अधिकारी द्वारा की गई 

आखिर किसकी मिली भक्त या फिर किसी लालच के चलते उक्त अधिकारी ने यह रजिस्ट्रियां तथा इंतकाल किए ये जांच का विषय रहेगा 

इस सारे मामले की जानकारी जैसे ही मीडिया के कर्मचारियों लगी तो तुरंत आरटीआई के माध्यम से सारी पोल खोल कर रख दी तथा उक्त अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखते हुए रेवेन्यू मंत्री, इंटेलिजेंस ब्यूरो , तथा डीसी कांगड़ा के साथ स्थानीय एसडीएम को भी पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई

 उधर जब नूरपुर एसडीएम से इस सारे मामले पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमें शिकायत मिली है तथा हम इसकी जांच निष्पक्ष तरीके से कर रहे हैं

उन्होंने बताया कि हमने जांच लगभग पूरी कर ली है तथा जल्द ही सारी रिपोर्ट डीसी कांगड़ा को सौंप दी जाएगी तथा जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह उक्त अधिकारी के खिलाफ अमल में लाई जाएगी तथा किसी को भी जो जांच में दोषी पाया जाएगा उसे बक्शा नहीं जाएगा

वहीं दूसरी तरफ जब मीडिया ने उक्त अधिकारी नायब तहसीलदार अयूब मोहम्मद से बात करने की कोशिश की तो उक्त अधिकारी मीडिया के प्रश्नों से बचकर गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ

 सवाल तो यह भी उठता है कि क्या विभाग आनन फानन में उक्त अधिकारी का तबादला करता है या फिर अधिकारी को निलंबित कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर