तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, व्यक्ति की हुई मौत

हिसार : स्याहड़वा गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिस कारण स्कूटी सवार 55 वर्षीय स्याहड़वा निवासी राजपाल की मौत हो गई। राजपाल स्कूटी पर गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। 



आजाद नगर थाना पुलिस ने रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए बयान में स्याहड़वा निवासी मुकेंद्र ने बताया कि वह निजी काम करता है। उसके पिता राजपाल स्कूटी पर गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। शनिवार को तलवंडी रूक्का में सब्जी बेचने के बाद वे स्कूटी पर सवार होकर गांव आ रहे थे। रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल डलवाया और सड़क पर चढ़ने लगे। 

इस दौरान स्याहड़वा की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने गलत दिशा में आकर स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस कारण उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल हालत में पिता को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हैं मृत घोषित कर दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में