सड़क पार करते समय महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

हिसार : सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। नलवा गांव के बस अड्डे पर सड़क पार कर रही 40 वर्षीय सुलोचना को तेज रफ्तार बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गए, जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।



परिजनों ने बताया कि लीलूराम खेतीबाड़ी का काम करता है। सुबह 7 बजे उनकी पत्नी सुलोचना घर से खेत जा रही थी। जब गांव के बस अड्डे पर पहुंची और सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान तोशाम की तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली आई और उसने सीधे सुलोचना को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्राॅली के एक तरफ से तीनों टायर उसके सिर से गुजर गए। जिस कारण सुलोचना की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को  रुकवाया। ट्राॅली के अंदर बजरी भरी हुई थी। पता चलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार