वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौत

पानीपत : जीटी रोड पर शामली बाईपास के पास सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। शामली बाईपास पुल के नीचे जीटी रोड पर ही चाय की रेहड़ी लगाता है। यह व्यक्ति यहां पर अपने ममेरे भाई से मिलने के लिए आया था। अज्ञात वाहन चालक यहां से फरार हो गया।



नूरपुर गांव निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह शामली बाईपास पुल के नीचे जीटी रोड पर ही चाय की रेहड़ी लगाता है। उसका फुफेरा भाई राजेंद्र (51) निवासी ऋषि कॉलोनी, सोनीपत उससे मिलने के लिए आ रहा था। जैसे वह सड़क पार कर उसकी तरफ आ रहा था। वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। लोगों की भीड़ देखकर वह मौके पर पहुंचा तो राजेंद्र खून से लथपथ हालत में यहां पड़ा था। वह उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र एक बेटे का पिता था और मजदूरी करता था।

मृतक के ममेरे भाई ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग