बरवाला में पोषण माह के तहत किया लोगों को जागरूक

 बरवाला में पोषण माह के तहत किया लोगों को जागरूक



धर्मशाला : बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश जागवान ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना धर्मशाला के द्वारा आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरवाला में पोषण माह के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पोषण के महत्व बारे लोगों को बताया। उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज स्वस्थ तभी बनेगा जब परिवार स्वस्थ होंगे तथा परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पोषण के लिए खान-पान के साथ स्वच्छता भी बेहद जरूरी है।
उन्होंने लोगों को घर में और आस-पड़ोस में सफाई रखने तथा सही समय पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को भोजन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुपोषण और एनिमिया आज के युग में हमारे सबसे बड़े शत्रु हैं। इसको हराने के लिए सबके प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने विभाग को पोषण माह के तहत सभी जरूरी जानकारियां लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे भी लोगों को बताया। कार्यक्रम में महिलाओं की रक्त जांच भी की गई।
कार्यक्रम में नगर निगम धर्मशाला के पार्षद अनुराग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत बाघनी सुरेश, स्थानीय पंचायत प्रधान गुरबख्श, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा