लंज में श्री सत्य साई जी के 99वें जन्मोत्सव की धूम
लंज में श्री सत्य साई जी के 99वें जन्मोत्सव की धूम।
( शाहपुर : जनक पटियाल )
शाहपुर विधानसभा के तहत साईं मन्दिर लंज में रविवार को श्री सत्य साई का 99वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आईएएस ओंकार शर्मा अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तो वहीं भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पंकज चड्डा डीएम एचआरटीसी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्री सत्य साई सेवा की ओर से मुख्यतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रविवार की सुबह छह बजे ओमकारम् व वेद पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हवन में श्रद्धालुओं ने साई नाम जप की आहुतियां दी। सत्य साई पर आधारित रंगोली,पेंटिंग व भजन,तथा गणेश व सरस्वती बंदना पर स्कूलों के विद्यार्थियों नृत्य में बढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सत्य साईं समिति के तत्वाधान में आयोजित भजन कार्यक्रम में गायकों ने साईं भजनों की शानदार प्रस्तुति की। अच्युतम केशवं साई दामोदरं, नारायणं जानकी बल्लभं.., एक बार क्षमा करो साई, मेरे बाबा श्री सत्य साईं..., प्रणाम स्वीकार करो साई महादेवा.. आदि की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्यतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्हें सत्य साईं जी के जन्मदिन पर यहां आने पर बेहद प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि सत्य साईं ने जो संत मार्ग दिखाया है, हमें उसी पर चलना चाहिए। जीवन में पैसा आज है कल नही होगा केवल अपने किए गए पुण्यकर्म ही साथ जाते हैं।वहीं साईं मन्दिर से लंज तक श्री सत्य साईं जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नन्हे-मुन्नों ने केक काटकर व मोमबत्ती जलाकर खुशियां बांटी। महामंगल आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर साई सेवा समिति,जिलाध्यक्ष शेष भूषण ,साई मन्दिर के संयोजक विनोद गुप्ता,राजेश ठाकुर ,पूर्व विधायक, कर्नल महिंदर सिंह,बलबिंद्र पठानिया सहित कई गणमान्य मौजुद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं