राहुल गांधी के कबूलनामे से सच सामने आ गया अब राहुल गांधी को चाहिए वह कमल नाथ और टाइटलर को पार्टी से निकाल दे : परमजीत सिंह गिल

 राहुल गांधी के कबूलनामे से सच सामने आ गया अब राहुल गांधी को चाहिए वह कमल नाथ और टाइटलर को पार्टी से निकाल दे : परमजीत सिंह गिल 


बटाला  : अविनाश शर्मा, चरण सिंह /

कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा यह स्वीकार करना कि 1980 के दशक में कांग्रेस सरकार से गलतियां हुई थीं, यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस की मानसिकता देश को बांटने और राज करने की रही है। 

 जिसके कारण कांग्रेस अब पूरे देश में अपना जनाधार खो चुकी है, ये शब्द हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपनी राजनीतिक शाख को बचाने के लिए ऐसी बातें कह रही है, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी बातों के प्रति ईमानदार नहीं हैं। 

 उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि अगर आप मानते हैं कि 1980 के दशक में कांग्रेस से गलतियां हुई थीं तो सिख नरसंहार के आरोपों का सामना कर रहे जगदीश टाइटलर और कमल नाथ को तुरंत पार्टी से निष्कासित करें। 

उन्होंने कहा कि अब जब कांग्रेस और गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी ने सब कुछ स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने सिखों पर अत्याचार किए तथा भेदभाव की राजनीति करके अतीत में जो कुछ हुआ उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, तो देश को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि जिन लोगों ने उस समय ऐसी जघन्य घटनाएं की थीं, उन्हें कांग्रेस द्वारा न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए तथा उन्हें स्वयं दंडित किया जाना चाहिए। तभी यह माना जा सकता है कि गांधी परिवार या कांग्रेस देश की जनता और सिखों के प्रति ईमानदार है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया