संदेश

पालमपुर CUFA मिशन 2027 के दूसरे चरण में 427 कांग्रेसी परिवारों ने डॉक्टर बिंदल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

चित्र
  पालमपुर CUFA मिशन 2027 के दूसरे चरण में 427 कांग्रेसी परिवारों ने डॉक्टर बिंदल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।                    भारतीय जनता पार्टी पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित मिशन CUFA 2027 के तहत आज पालमपुर के निकट विन्द्रावन होटल जस्टा में एक विशाल व भव्य योजना का कार्यक्रम किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित थे।                    इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की उपस्थिति में पालमपुर CUFA मिशन के दूसरे चरण में 427 कांग्रेसी परिवारों ने कांग्रेस के प्रशासन तंग आकर , नरेंद्र भाई मोदी  की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर व साथ-साथ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर की कार्यशैली को पसंद करके सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भगवा पटका पहनाकर भाजपा परिवार मे...

भगवत कथा के समापन समारोह में पहुंचे विधायक रणवीर सिंह निक्का कंडवाल और भड़बार में

चित्र
  भगवत कथा के समापन समारोह में पहुंचे विधायक रणवीर सिंह निक्का कंडवाल और भड़बार में   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़वार व कंडवाल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन समारोह में नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कार्यक्रम की सरकार की l इस समापन समारोह के पावन अवसर पर नूरपुर के वेटे ने अपने नूरपुर परिवार के बीच पहुंचकर अपनों का स्नेह,आशीर्वाद और विश्वास प्राप्त किया l निक्का ने कहा कि नूरपुर की जनता का अटूट विश्वास ही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है।धर्म और संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को मजबूत करते हैं बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं।नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही मेरा संकल्प है।आपका विश्वास ही मेरी प्रेरणा और शक्ति है क्योंकि मैं नूरपुर का बेटा हूं लोगों के अटूट विश्वास से मैं नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक बना l इस मौके पर उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु काम आभार प्...

मुख्यमंत्री की झूठी घोषणाओं पर अब कोई विश्वास नहीं करता, पिछले वादों का हिसाब दें : जयराम ठाकुर

चित्र
  मुख्यमंत्री की झूठी घोषणाओं पर अब कोई विश्वास नहीं करता, पिछले वादों का हिसाब दें : जयराम ठाकुर बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले अंततः वापस लेने पड़ते हैं शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बातों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने आज तक जितनी घोषणाएं कीं और जितने वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। वह केवल समय काट रहे हैं, इसलिए दूर-दराज के कम आबादी वाले क्षेत्रों को खोज-खोजकर कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। लाहौल, पांगी, डोडरा-क्वार और अब किन्नौर में भी घोषणाएं कर दी गई हैं। जब गारंटियां पूरे प्रदेश को दी थीं, तो घोषणाओं में गिने-चुने क्षेत्रों के नाम ही क्यों शामिल किए जा रहे हैं? जो चुनावी गारंटियां दी गईं, वे न तो पूरी हुई हैं और न ही सरकार उन्हें पूरा करेगी। प्रथम और द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन कटौती के फैसले को वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि यह फैसला न तो सही है और न ही कानून सम्मत है। बागी विधायकों की पे...

मंडी में खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग सिलंबम चैंपियनशिप का सफल आयोजन

चित्र
  मंडी में खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग सिलंबम चैंपियनशिप का सफल आयोजन मंडी : अजय सूर्या /  जिला मंडी के बल्ह ब्लॉक स्थित पीएम  स्कूल घासनू में खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग सिलंबम चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिमाचल प्रदेश सिलंबम संघ के महासचिव श्री पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तकनीकी सदस्य मांगीलाल सालवी (रेफरी), रेखा प्रजापत और दामिनी सिंह (जूरी) की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, मंडी की पूर्व कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रतियोगिता के अंत में सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संघ की अध्यक्ष संतोषी शर्मा ...

“चेस्टर हिल से छात्रा हत्याकांड तक—कांग्रेस राज में ‘हिमाचल ऑन सेल’, कानून व्यवस्था ध्वस्त: डॉ. बिंदल”

चित्र
  “चेस्टर हिल से छात्रा हत्याकांड तक—कांग्रेस राज में ‘हिमाचल ऑन सेल’, कानून व्यवस्था ध्वस्त: डॉ. बिंदल” “छह लाख आय वाला खरीदे करोड़ों की जमीन, श्मशान में बैठा आरोपी—यह है कांग्रेस का ‘व्यवस्था पतन मॉडल’” पालमपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा ग्रामीण एवं शहरी मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनविरोधी और निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में सामने आए चेस्टर हिल जमीन घोटाले और 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या को जोड़ते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश आज कांग्रेस शासन में “अराजकता और अव्यवस्था” का प्रतीक बन चुका है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मात्र ₹6 लाख सालाना आय दिखाने वाला व्यक्ति करोड़ों रुपये की 275 बीघा जमीन खरीद लेता है—यह सीधा संकेत है कि प्रदेश...

कृषि मंत्री ने हिमाचल दिवस पर धर्मशाला में फहराया ध्वज

चित्र
  कृषि मंत्री ने हिमाचल दिवस पर धर्मशाला में फहराया ध्वज  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली इस अवसर पर कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार पिछले तीन वर्षों से व्यवस्था परिवर्तन के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश के विकास और जन कल्याण की दिशा मंे आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही नए संसाधन जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया है और पिछले तीन वर्षों में 49 हज़ार 500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। पिछले 73 वर्षों से हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान निरंतर मिल रहा था। अब इस अनुदान को बंद किए जाने से हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष औसतन 8 से 10 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा हैl प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 1 लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करते हुए पहली कैबिनेट बैठक...

अपराधिक घटनाओं के बाबजूद सुक्खू सरकार तमाशबीन : राकेश शर्मा

चित्र
  अपराधिक घटनाओं के बाबजूद सुक्खू सरकार तमाशबीन : राकेश शर्मा बोले प्रदेश के हालात गंभीर और चिंताजनक है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कहा अपराधियों, भू माफिया, ड्रग्स माफिया आदि को सरकार का पूरा संरक्षण धर्मशाला हिमाचल प्रदेश भाजपा पार्टी के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बुधवार को धर्मशाला से जारी एक बयान में सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, चिट्टा/खनन माफिया, और जनविरोधी आर्थिक नीतियों के साथ महंगाई, टैक्स वृद्धि करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को 'निकम्मी' और 3 साल में प्रदेश को पीछे ले जाने वाला बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने मंडी जिला के सरकाघाट में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया की निर्मम हत्या की घटना पर कहा कि इस घटना से सुक्खू सरकार के प्रति जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद भी सरकार चुप्पी सादे हुए है, जिससे साफ हो गया है कि सरकार का अपराधियों, भू माफिया, ड्रग्स माफिया आदि को सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है। सरकार सपष्ट करे ऐसी बारदात होने के बाद भी व खामोशी से तमाशबीन क्यों बनी ह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: