संदेश

विधायक आशीष बुटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट

चित्र
  विधायक आशीष बुटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट पालमपुर के विकास और पर्यटन विकास पर हुई सार्थक चर्चा पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (शहरी विकास एवं शिक्षा) आशीष बुटेल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार के निवास स्थान पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विधायक बुटेल ने शांता कुमार का कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस भेंट के दौरान औपचारिक चर्चा के साथ-साथ पालमपुर के भविष्य और जारी विकासात्मक परियोजनाओं पर भी गहन मंथन हुआ। विधायक आशीष बुटेल ने शांता कुमार के साथ क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति साझा की। उन्होंने विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने और पालमपुर को पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभारने के लिए आगामी योजनाओं पर चर्चा की। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन चलाने की योजना पर इस दौरान विचार-विमर्श किया गया। विन्द्राबन क्षेत्र में एक अत्याधुनिक पार्क और झील के निर्माण को ले...

भेङू महादेव मंदिर में ऐतिहासिक रली-छिंज मेला धूमधाम से सम्पन्न, विधायक विपिन सिंह परमार ने की शिरकत

चित्र
भेङू महादेव मंदिर में ऐतिहासिक रली-छिंज मेला धूमधाम से सम्पन्न, विधायक विपिन सिंह परमार ने की शिरकत पालमपुर सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरुह्न में वैशाखी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक भेङू महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय रली-छिंज मेला वीरवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। मेले के समापन अवसर पर सुलह के विधायक श्री विपिन सिंह परमार अपनी धर्मपत्नी शर्मिला परमार सहित मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेला कमेटी एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भव्य शोभायात्रा के साथ स्वागत किया गया तथा पूरे सम्मान के साथ मंच तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, आकर्षक पेंटिंग एवं पारंपरिक तलवार भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक विपिन सिंह परमार ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले...

खेलों के माध्यम से भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने युवाओं को दिया नशे के खिलाफ जागरूकू होने का संदेश पंचायतो में

चित्र
  खेलों के माध्यम से भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने युवाओं को दिया नशे के खिलाफ जागरूकू होने का संदेश पंचायतो में  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आघार में यूथ क्लब रोड द्वारा बाबा राजा राम वालीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक रणबीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। युवा यदि खेलों की ओर अग्रसर होंगे तो निश्चित रूप से एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण होगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब को शुभकामनाएं दीं तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरोली में आज यूथ क्लब छतरोली द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्...

नूरपुर में हिमाचली अंदाज में पहुंचे राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, कांगड़ा के विकास पर उठे सवाल

चित्र
  नूरपुर में हिमाचली अंदाज में पहुंचे राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, कांगड़ा के विकास पर उठे सवाल नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचली अंदाज में पहुंचे आज राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा जिन्होंने हिमाचल की संस्कृति को कायम रखा और जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं मौजूदा लोकसभा में कांगड़ा जिला के दो सांसद एक निर्वाचित डॉ राजीव भारद्वाज कांगड़ा चंबा लोकसभा दूसरे अनुराग शर्मा राज्यसभा सांसद दोनों सांसद कांगड़ा के निवासी हैl अब देखते हैं कि कांगड़ा के लिए यह दोनों सांसद क्या करते हैं,? क्या हिमाचल की वित्तीय स्थिति की लड़ाई लोकसभा में और राज्यसभा में लड़ पाएंगे? ऐसे अनेकों प्रश्न आज भी जनता की जुबान पर चर्चित हैंl उधर जिला कांगड़ा में कांगड़ा रेल घाटी पठानकोट से जोगिंदर नगर तक जनहित में कब रेल गाड़ी चलवाते हैं यह भी एक मुद्दा है लेकिन अफसोस की बात यह है कि इस मामले में मुख्यमंत्री व उनकी सरकार का कोई भी मंत्री केंद्र में रेल मंत्रालय से जनहित में यह मुद्दा नहीं उठा सका कि कब ट्रेन चलेगी जिसका जनता इंतजार कर रही है l और भारत सरकार का रेल मंत्रालय इस मामले मे कोई भी ध्...

पीढ़ीगत जुड़ाव' कार्यक्रम में युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने साझा किए अनुभव

चित्र
  पीढ़ीगत जुड़ाव' कार्यक्रम में युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने साझा किए अनुभव पालमपुर कल्याण विभाग की ओर से तहसील मुख्यालय के समीप बंदला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में 'अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव' (Inter-Generational Bonding) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की विभिन्न पीढ़ियों, विशेषकर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाना, वैचारिक दूरी को कम करना और सामाजिक सामंजस्य स्थापित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर, राजिन्द्र सिंह भाटिया और आईसीडीएस की वृत्त पर्यवेक्षक अमिता गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण पीढ़ियों के बीच जो संवादहीनता बढ़ रही है, उसे दूर करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और युवा छात्रों ने अपने-अपने अनुभवों और विचारों का आदान-प्रद...

जिला सोलन श्रम सहकारी विकास समिति में यागेंद्र वर्मा बने वाइस चेयरमैन, क्षेत्र में खुशी की लहर

चित्र
  जिला सोलन श्रम सहकारी विकास समिति में यागेंद्र वर्मा बने वाइस चेयरमैन, क्षेत्र में खुशी की लहर सोलन जिला सोलन श्रम सहकारी विकास समिति में यागेंद्र वर्मा को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डीएएम द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यागेंद्र वर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में भाजपा कण्डाघाट मण्डल के उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को सशक्त बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, शिमला में जिला सोलन के निदेशक तथा सोलन जिला राइफल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। प्रेस नोट में बताया गया है कि वे पूर्व में भाजपा सोलन मण्डल के दो बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं ईमानदारी सराहनीय रही है। वहीं ग्राम पंचायत झाझा के पूर्व प्रधान के रूप में उनके नेतृत्व में कई विकास कार्य भी संपन्न हुए हैं।

चुरसेयो में मौत का रास्ता बना बघेईगढ़-चांजू मार्ग, 7 साल से लटकी मरम्मत

चित्र
  चुरसेयो में मौत का रास्ता बना बघेईगढ़-चांजू मार्ग, 7 साल से लटकी मरम्मत  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चुराह घाटी के बघईगढ़- चांजू मार्ग पर चुरसेयो के पास क्षतिग्रस्त सड़क और ढह चुकी सुरक्षा दीवार अब स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ता जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि बघेईगढ़ से चांजू मार्ग पर एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से महज 50 मीटर की दूरी पर वर्ष 2017 में हुए भूस्खलन ने अब एक खौफनाक मंजर अख्तियार कर लिया है। सात साल बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग इस सड़क की सुध लेने में नाकाम रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। बीते 14 अप्रैल को भी यहां दो बड़े हादसे होते- होते टले।एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहीं एक अन्य टैक्सी का पहिया सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि चालकों की सूझबूझ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन विभाग किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है।...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: