अमानत अली ने निकाली जीवन संगीत नामक किताब, बधाई देने बालों में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद भी हुए शामिल
अमानत अली ने निकाली जीवन संगीत नामक किताब, बधाई देने बालों में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद भी हुए शामिल फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमंडल फतेहपुर के कस्बा बनाल के युवा लेखक अमानत अली ने जीवन संगीत नामक किताब निकाली है. जिसमे लघु कहानिया, कबितायें व गीत शामिल हैं. वहीं क्षेत्र के युवा लेखक द्वारा निकाली गईं पुस्तक को लोगों द्वारा भी काफ़ी सराहा जा रहा है. तो वहीं युवा लेखक को बधाई देने बालों की भी तादाद बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद जगदेव ठाकुर भी अमानत अली को बधाई देने उनके घर पर पहुंचे व युवा लेखक द्वारा निकाली गईं किताब की सराहना करते हुए युवा लेखक को शुभकामनायें दी. वहीं. अमानत अली ने बताया उन्हें स्कूलों में पढ़ी गईं कितावों से ही प्रेरणा मिली है, वहीं उन्होने इसका श्रेय किसी एक स्कूल को न देकर सभी स्कूलों को दिया जहां से उसने किताबें पढ़ी व कुछ न कुछ नया सीखा. वहीं युवा लेखक के पता मोहम्मद रफी ने भी बेटे की इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर की है.