संदेश

लुहाखर दंगल में छोटी माली ध्वाल के विशाल और बड़ी माली दिल्ली के नरेश के नाम

चित्र
  लुहाखर दंगल में छोटी माली ध्वाल के विशाल और बड़ी माली दिल्ली के नरेश के नाम आरकेएम स्कूल कपाही के फाउंडर कर्म सिंह ठाकुर ने नवाजे विजेता पहलवान नेरचौक : अजय सूर्या /  लखदाता मंदिर कमेटी, लुहाखर द्वारा एक विशाल एवं रोमांचक दंगल का सफल आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रेमियों को आकर्षित किया और पारंपरिक कुश्ती की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया। दंगल का शुभारंभ बीएसएनएल के अकाउंट्स ऑफिसर योगराज राव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में पारंपरिक खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरकेएम पब्लिक स्कूल कपाही के फाउंडर करम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट पूर्ण चंद, किशोरी लाल, हुकुम सिंह बन्याल, रिटायर्ड सूबेदार मुनी लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियो...

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने किया नमन

चित्र
  पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने किया नमन मंडी : अजय सूर्या /  अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने अपने साथियों के साथ पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बाल सुधार सभा के अध्यक्ष यशवंत गुलरिया तथा पंचायत प्रधान गोविंद बर्धन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित सुखराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके राजनीतिक जीवन और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। इस मौके पर पंडित सुखराम शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अनिल शर्मा तथा आश्रय शर्मा के साथ उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए अथक प्रयासों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित सुखराम का योगदान प्रदेश के विकास और दूरसंचार क्षेत्र में हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

विधायक किशोरी लाल ने बीड़ तथा करनार्थु में 50 लाख रुपए की लागत के भेड़ स्नानागार टैंकों का किया शिलान्यास

चित्र
  विधायक किशोरी लाल ने बीड़ तथा करनार्थु में 50 लाख रुपए की लागत के भेड़ स्नानागार टैंकों का किया शिलान्यास बैजनाथ विधायक किशोरी लाल ने आज पशुपालन विभाग के द्वारा 50 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने बीड़ में 30 लाख रुपए से तथा करनार्थु में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले आधुनिक भेड़ स्नानागार टैंकों के शिलान्यास किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भेड़ पालन आजीविका का एक प्रमुख साधन है और ऐसे में भेड़ों के स्वास्थ्य की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक हो जाती है। उन्होंने बताया कि इन स्नानागार टैंकों के माध्यम से भेड़ों में होने वाले बाह्य परजीवी संक्रमणों की प्रभावी रोकथाम संभव होगी। इससे न केवल पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि उनकी उत्पादकता में भी वृद्धि होगी विशेष रूप से ऊन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधारभूत सुविधाओं के निर्माण से पशुपालकों की निर्भरता आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों की ओर बढ़ेगी जिससे पशुपालन को एक संगठित और लाभकारी व्यवसाय के रूप में...

ज्वाली में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित

चित्र
  ज्वाली में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर अनुसूचित विभाग कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह ज्वाली में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार ने की, जबकि कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुबीर भाटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यातिथि प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही सरकार की नीतियों के सफल क्रियान्वयन का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन सृजन अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और समाज के हर वर्ग तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें।प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक ...

राजा का तालाब में नयी उड़ान फाउंडेशन ने बांटी स्टेशनरी, विद्यार्थियों के चेहरे खिले !

चित्र
  राजा का तालाब में नयी उड़ान फाउंडेशन ने बांटी स्टेशनरी, विद्यार्थियों के चेहरे खिले ! भरमाड़ : राजेश कतनौरिया / नई उड़ान फाउंडेशन द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजा का तालाब में आज स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाकर उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सैयंम धीमान के नेतृत्व में श्री अनिल धीमान, अभिनव चौधरी, ईशान एवं खागेश वैद्य ने विशेष योगदान दिया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे। 

रिवालसर में एनसीसी भर्ती का सफल आयोजन, 56 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

चित्र
  रिवालसर में एनसीसी भर्ती का सफल आयोजन, 56 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा रिवालसर : अजय सूर्या / पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वर्ष 2026-27 सत्र हेतु नई भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस भर्ती में कक्षा नौवीं के 56 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई, जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर 2 एचपी बटालियन एनसीसी मंडी से पहुंचे सूबेदार प्रगट सिंह एवं हवलदार मालिक ने बताया कि चयनित कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और सामाजिक सेवा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में रक्षा सेवाओं सहित अन्य क्षेत्रों में भी विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम के अंत में चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे अपेक्षा की गई कि वे एनसीसी के आदर्शों का पालन करत...

साधु -संत समाज के आहबान पर फतेहपुर के गौ रक्षकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने को की अपील

चित्र
  साधु -संत समाज के आहबान पर फतेहपुर के गौ रक्षकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने को की अपील  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर के गौ रक्षकों ने सोमवार को नायब तहसीलदार फतेहपुर जगतार सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की अपील की. साथ ही गौ हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का भी निबेदन किया. ज्ञापन बारे जानकारी देते हुए गौ रक्षक जितेंद्र पठानिया ने बताया साधु -संत समाज के आहबान पर आज पूरे देश में ज्ञापन सौंप गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के साथ ही गौ हत्या पर पूर्व प्रतिबंध लगाने को अपील की गईं है. उन्होने बताया उक्त अभियान के तहत 27 जुलाई को प्रदेश स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा. उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर  बताया फिर भी अगर गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगता गया व गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया गया तो साधु -संत समाज आमरण अनशन पर उतरेगा जिनके समर्थन में गौ रक्षक भी आगे बढ़ेगे. उन्होने प्रदेश सरकार को भी आधे हाथो लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ए...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: