पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने किया नमन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने किया नमन मंडी : अजय सूर्या / अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने अपने साथियों के साथ पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बाल सुधार सभा के अध्यक्ष यशवंत गुलरिया तथा पंचायत प्रधान गोविंद बर्धन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित सुखराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके राजनीतिक जीवन और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। इस मौके पर पंडित सुखराम शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अनिल शर्मा तथा आश्रय शर्मा के साथ उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए अथक प्रयासों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित सुखराम का योगदान प्रदेश के विकास और दूरसंचार क्षेत्र में हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।