लुहाखर दंगल में छोटी माली ध्वाल के विशाल और बड़ी माली दिल्ली के नरेश के नाम
लुहाखर दंगल में छोटी माली ध्वाल के विशाल और बड़ी माली दिल्ली के नरेश के नाम आरकेएम स्कूल कपाही के फाउंडर कर्म सिंह ठाकुर ने नवाजे विजेता पहलवान नेरचौक : अजय सूर्या / लखदाता मंदिर कमेटी, लुहाखर द्वारा एक विशाल एवं रोमांचक दंगल का सफल आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रेमियों को आकर्षित किया और पारंपरिक कुश्ती की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया। दंगल का शुभारंभ बीएसएनएल के अकाउंट्स ऑफिसर योगराज राव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में पारंपरिक खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरकेएम पब्लिक स्कूल कपाही के फाउंडर करम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट पूर्ण चंद, किशोरी लाल, हुकुम सिंह बन्याल, रिटायर्ड सूबेदार मुनी लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियो...