संदेश

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

चित्र
  प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में मंडी के दो क्रशरों पर भी गिरेगी गाज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के बाद बिजली बोर्ड ने शुरू की कार्रवाई नूरपुर : विनय महाजन / हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर आवश्यक अनुमतियों के बिना संचालित हो रहे स्टोन क्रशरों पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने नियमों का उल्लंघन करने वाली प्रदेश की 12 स्टोन क्रशर इकाइयों की बिजली आपूर्ति बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के 10 स्टोन क्रशर शामिल हैं, जबकि दो क्रशर मंडी जिला से संबंधित हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस कार्रवाई से स्टोन क्रशर संचालकों में हलचल मच गई है। बोर्ड ने संबंधित क्रशर संचालकों को तत्काल उत्पादन बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद जनरेटर अथवा ऊर्जा के किसी अन्य वैकल्पिक स्रोत का इस्तेमाल करके भी इन इकाइयों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड की ओर से जारी कार्यालय आदेशों के अनुसार...

विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाई दीपावली, विश्वकर्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना

चित्र
  विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाई दीपावली, विश्वकर्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना भवारना के मनसिम्बल स्थित मंदिर में लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की पालमपुर। सुलह विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने दीपावली का पावन पर्व अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीयता से मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं इससे पूर्व विपिन सिंह परमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना स्थित मनसिम्बल के विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विपिन सिंह परमार ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का ...

दीपावली की संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’, 251 दीप जलाकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चित्र
  दीपावली की संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’, 251 दीप जलाकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की अनूठी पहल, हल्द्वानी के शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में याद किया जवानों का सर्वोच्च बलिदान हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से दीपावली की शुभ संध्या पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य मनीष साहू के नेतृत्व में हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में 251 दीप प्रज्वलित कर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक खेमराज साहू एवं मार्गदर्शिका मीना जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। हजारों फीट की ऊंचाई और विषम परिस्थितियों में रहकर वे दुश्मनों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। सेना के जवानों के इसी साहस ...

कुम्मी में आगजनी से दो भाइयों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, गोशाला जलकर राख

चित्र
  कुम्मी में आगजनी से दो भाइयों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, गोशाला जलकर राख दो दुधारू गायें बुरी तरह झुलसीं, सूखा चारा और पराल भी राख; करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान नेरचौक : अजय सूर्या /  बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कुम्मी के घट्टा गांव में 8 नवंबर की रात आगजनी की घटना से एक ही परिवार के दो भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने से उनकी गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी दो दुधारू गायें बुरी तरह झुलस गईं। इसके अलावा पशुओं के लिए रखा सूखा घास, चारा और पराल भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद 9 नवंबर की सुबह ग्राम पंचायत कुम्मी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार इस आगजनी से सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल और लुदर दत्त के परिवार प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दूध बेचने तथा खेतीबाड़ी के सहारे अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। ...

15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

चित्र
  15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश मे युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यू एवं यूथ अगेंस्ट ड्रग्स के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर 2026 को नूरपुर में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का मुख्य संदेश “एक युद्ध नशे के विरोध” एवं रोड सेफ्टी रहेगा। आयोजकों के अनुसार इस बार की मैराथन पिछले वर्ष की तुलना में और भी बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से युवा एवं बच्चे भाग लेंगे।मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा जिनमे किड्स केटेगरी व बॉयज ओपन केटेगरी व गर्ल्स ओपन यूथ अगेंस्ट ड्रग्स & ग्रारी केयरस शामिल है l क्षेत्र वासियों ने फाउंडेशन की पूरी टीम को इस सामाजिक एवं जागरूकता अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। युवाओं एवं बच्चों से मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है l संस्था ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा नशे के खिलाफ सकारात्मक सो...

शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर 21 नवंबर तक रोक विधानसभा शीत सत्र के चलते आदेश जारी

चित्र
  शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर 21 नवंबर तक रोक विधानसभा शीत सत्र के चलते आदेश जारी नूरपुर : विनय महाजन / हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 10 से 21 नवंबर तक छुट्टियों और प्रस्तावित दौरों पर विराम lविधानसभा में विभाग से जुड़े सवालों के जवाब तैयार रखने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। विभाग की ओर से 10 से 21 नवंबर तक छुट्टियां रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही प्रस्तावित दौरों पर भी रोक लगा दी गई है।16 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आज इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों और उनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों को अन्य अवकाश के दिनों में भी कार्यालय बुलाया जा सकता है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को विधानसभा...

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

चित्र
ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा फोटो: पुलिस टीम महिला को सौंपती पिता को ज्वाली: थाना ज्वाली के अंतर्गत पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए भटक कर लावारिस हालत में घूम रही एक महिला को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचा दिया है। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई से महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पट्टा जटियां गांव में एक अज्ञात महिला लावारिस और असहाय स्थिति में घूम रही है। सूचना मिलते ही एसएचओ मनजीत सिंह मनकोटिया ने सब-इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक पुलिस दल को तुरंत मौके पर रवाना किया। सोशल मीडिया की मदद से लगाई पहचान मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने महिला की पहचान और उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की तस्वीर को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित किया गया, ताकि उसकी पहचान जल्द से जल्द स्थापित की जा सके। सुरक्षित घर पहुंची महिला सोशल मीडिया के जरिए किए गए ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: