संदेश

विपक्ष को हमारा काम न सिखाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

चित्र
  विपक्ष को हमारा काम न सिखाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर -पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया जबरदस्त पलटवार, बोले  विपक्ष का काम सरकार के हर गलत काम की आलोचना -हमारे कहने पर आपके खिलाफ़ नहीं खोला उप मुख्यमंत्री ने मोर्चा, जनता के बीच आपके की सहयोगियों ने उठाए सवाल तो हमने दी प्रतिक्रिया शिमला : गायत्री गर्ग /  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री मुझे मेरा काम क्या है वो न सिखाएं। मैं विपक्ष का नेता हूँ और जनता की आवाज बनकर सरकार के हर उस काम का विरोध करता रहूंगा जो जनहित में न हो। मुख्यमंत्री को आजकल हमारे सवाल पूछने से भी आपत्ति होने लगी है। मैं उन्हें स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सबकुछ आपके ही हिसाब से नहीं चलेगा। पूरा हिमाचल आज जान चुका है कि मुख्यमंत्री झूठ खुद बोलते रहते हैं और आरोप हमारे ऊपर उछालते हैं कि हम तथ्यों पर नहीं बोलते। मंडी की रैली में क्या कुछ हुआ और किसने किसको क्या बोला क्या ये भी झूठ है। हमने आपकी तीन साल की कारगुजारी को मीडिया के माध...

डीडीएमए लाहौल-स्पीति ने युवा आपदा मित्र योजना के तहत 7 दिवसीय सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण का समापन

चित्र
  डीडीएमए लाहौल-स्पीति ने युवा आपदा मित्र योजना के तहत 7 दिवसीय सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण का समापन     मनाली : ओम बौद्ध / युवा आपदा मित्र योजना के तहत 7 दिवसीय सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम आज समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण 6 से 12 दिसंबर 2025 तक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संलग्न क्रीड़ा संस्थान (एबीवीआईएमएएस), मनाली में आयोजित किया गया। लाहौल-स्पीति जिले के कुक्मसेरी कॉलेज एवं कुल्लू के सरकारी डिग्री कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों को रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, नदी पार करना, गाँठ बाँधना, स्ट्रेचर निर्माण एवं प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक कौशलों में गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पाठ्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता एवं समुदाय आधारित आपदा preparedness को मजबूत करना था। समापन समारोह में प्रतिभागियों की समर्पण भावना, प्रशिक्षकों की विशेषज्ञता एवं संबंधित विभागों के सहयोग को सराहा गया। य...

25 दिसम्बर को जंतर मंत्र पर अकेले करने पर बैठेंगे यदि पठानकोठ तक काँगड़ा रेल सेवा वाहल न हुई

चित्र
  25 दिसम्बर को जंतर मंत्र पर अकेले करने पर बैठेंगे यदि पठानकोठ तक काँगड़ा रेल सेवा वाहल न हुई   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर भारत जोड़ो एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आयोजित नूरपुर क्षेत्र में एक वैठक मे आज कांगड़ा घाटी की जनता के दुख तकलीफ का संज्ञान लेते हुए केंद्र मे बीजेपी सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि जव से 2014 में यह मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से ही कांगड़ा घाटी की नैरो गेज पर चलने वाली ट्रेनें ठप्प पड़ गई तव से जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है हालत ऐसी है कि अभी तक धरातल पर कोई भी परिणाम इस मामले में जनहित में नजर नहीं आया सिर्फ लोकसभा में आश्वासन ही देते हुए दिखाई दिए रेल मंत्रीl उन्होंने रेलवे मंत्री से आग्रह किया कांगड़ा रेलवे घाटी का धरातल पर आकर खुद निरीक्षण करें कि इसकी वास्तविकता क्या है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी आरोप लगाया की दिल्ली में अनेकों बार केंद्रीय में नेताओं से मिलने जाते हैं लेकिन क्या उन्होंने कांगड़ा रेल वैली के बारे में चि...

प्रिया कुमारी ने ऐथलेटिक्स मीट में जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता, पालमपुर कॉलेज का नाम रोशन

चित्र
  प्रिया कुमारी ने ऐथलेटिक्स मीट में जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता, पालमपुर कॉलेज का नाम रोशन शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की छात्रा प्रिया कुमारी ने राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 8 दिसंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित वार्षिक अंतर महाविद्यालय, हिमाचल प्रदेश ऐथलेटिक्स मीट 2025 में जेवलिन थ्रो गतिविधि में द्वितीय स्थान लेकर रजत पदक प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने खेल प्राध्यापक डॉ खुशीराम भगत और प्रिया कुमारी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। इस सफलता में खेल समिति की संयोजिका लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा का सहयोग भी सराहनीय रहा। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉक्टर खुशी राम भगत ने खिलाड़ियों की तैयारी और अनुशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस की 3 साल की सरकार ‘तू-तू मैं-मै’ में बेहाल — जनता के मुद्दे गायब, बीजेपी पर कीचड़ उछालने में ही बीता कार्यकाल : बिंदल

चित्र
  कांग्रेस की 3 साल की सरकार ‘तू-तू मैं-मै’ में बेहाल — जनता के मुद्दे गायब, बीजेपी पर कीचड़ उछालने में ही बीता कार्यकाल : बिंदल नड्डा  के भव्य हिमाचल प्रवास से भाजपा को नई ऊर्जा—प्रदेश कार्यालय शिलान्यास की तैयारियां पूरी, हजारों कार्यकर्ता उत्साहित  कांग्रेस का पतन तय: गांधी परिवार की परिक्रमा में उलझी पार्टी, संकल्प कार्यक्रम भी बना आपसी कलह का मंच — श्रीकांत शर्मा शिमला : गायत्री गर्ग /  भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय के नवनिर्मित होने वाले शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। कल प्रातः 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री आदरणीय  जगत प्रकाश नड्डा  द्वारा प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बिहार में एनडीए और भाजपा की प्रचंड विजय के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हिमाचल में यह पहला आगमन है और पीटरहॉफ मैदान में हजारों कार्...

भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का राजपूत महासभा का एतिहासिक निर्णय: प्रवीन कुमार ने की सराहना

चित्र
  भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का राजपूत महासभा का एतिहासिक निर्णय: प्रवीन कुमार ने की सराहना राजपूत महासभा द्वारा भ्रष्ट एवं क्रप्ट जन प्रतिनिधियों का बहिष्कार करने का निर्णय एतिहासिक एवं अति सराहनीय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक .... हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा की सम्पन्न मासिक बैठक में एक एतिहासिक, साहसिक और समाज-हितैषी निर्णय लिया गया है। सभा ने स्पष्ट किया है कि जो भी जनप्रतिनिधि सामान्य वर्ग की उपेक्षा करेगा , भ्रष्टाचार में लिप्त होगा या किसी भी प्रकार के माफिया संरक्षण में शामिल होगा उसका सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक बहिष्कार किया जाएगा। महासभा का यह फैसला केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना की ओर उठाया गया दृढ़ अनुकरणीय कदम है । इस निर्णय का स्वागत करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने राजपूत महासभा की इस पहल को “एतिहासिक और समय की मांग” बताते हुए जमकर सराहना की है । इसी के साथ राजपूत महासभा का यह भी संकल्प कि खनन, शराब, भू एवं तबादला माफिया के संरक्षण से करोड़पति बने ऐसे जनप्रतिनिधियों के कारनामों का भी पर्दाफाश किया जाएगा । समाज को भ्र...

सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय सरसेई के होनहार सम्मानित

चित्र
  सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय सरसेई के होनहार सम्मानित मनाली : ओम बौद्ध /  सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय सरसेई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी कलब अध्यक्षा  अमिता ठाकुर , कार्यक्रम अध्यक्ष जन जागरण कल्याण मंच सलाहकार  लाल चन्द कटोच , मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य  देवी राम , हिमाचल एवं रेस्तरां महा संघ अध्यक्ष  गजेन्द्र ठाकुर , राॅटरी कलब सदस्या  यशोधा नेगी, पाॅलोन देसाई,  वर्षा ठाकुर, महामन्त्री फलोत्पादक मण्डल कुल्लू  रिमन ठाकुर ,प्रबंध समिति सदस्या मीना,लता,मोहिनी व मातृ भारती के पदाधिकारी और विभिन विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व आए हुए अन्य गणमान्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा पारिवारिक रिश्तों के महत्व को अपने नृत्य द्वारा प्रदर्शित किया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से पर्यावरण बचाओ,बेटी बचाओऔर सोशल मिडिया...

सरस्वती विद्या मंदिर कटराईं में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

चित्र
  सरस्वती विद्या मंदिर कटराईं में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन पतलीकूहल : ओम बौद्ध / सरस्वती विद्या मंदिर कटराईं का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस समारोह में रिमन सिंह ठाकुर महामंत्री कुल्लू फलोत्पादक मंडल मुख्य ने अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व छात्र राजीव ठाकुर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन शर्मा, प्रबन्ध समिति कोषाध्यक्ष और सेवावृत एस. आई. पुलिस विभाग ने की। वार्षिक उत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि रिमन सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर बच्चों को केवल शिक्षा ही प्रदान नहीं करते बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव रखते हैं। उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि वे बच्चे जो कटराईं में पढ़ रहे हैं, भविष्य में आगे बढ़कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति, क्लासिक, भजन, नृत्य, कराटे और गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। बच्चों के मनमोहक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा ने वार्षिक समारो...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: