अब भारत के नागरिक 57 देशों में बिना वीजा के स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते - Smachar

Header Ads

Breaking News

अब भारत के नागरिक 57 देशों में बिना वीजा के स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते

अब भारत के नागरिक 57 देशों में बिना वीजा के स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते


मंगलवार को जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग में भारत अब 80वें स्थान पर पहुंच गया है, जो साल 2022 में जारी रिपोर्ट से 5 पायदान ऊपर है।

बहरहाल अभी भी 177 देशों में प्रवेश करने के लिए वीज़ा की आवश्यकता होगी। इन देशों में चीन, जापान, रूस, अमेरिका और यूरोपीय संघ के सभी देश शामिल हैं। भारतीय नागरिकों को इन देशों में वीज़ा के लिए आवेदन करना पड़ता है।

सिर्फ एक पासपोर्ट के जरिए इंडोनेशिया, थाईलैंड, रवांडा, जमैका, श्रीलंका जैसे देशों की यात्रा कर सकते हैं।  

भारत की मौजूदा रैंकिंग टोगो और सेनेगल जैसे देशों के बराबर पहुंच गई है. इस रैंकिंग का डेटा इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से लिया गया है। अब भारतीय नागरिकों को 57 देशों में वीज़ा मुक्त या आगमन पर वीज़ा की सुविधा उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप सिर्फ एक पासपोर्ट के जरिए दुनिया के 57 देशों में यात्रा कर सकते हैं। वहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी. कुछ देशों में, आगमन पर हवाई अड्डे पर वीज़ा सौंप दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं