प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 16 माह में नाकामियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं :- घनश्याम शर्मा - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 16 माह में नाकामियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं :- घनश्याम शर्मा

 प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 16 माह में नाकामियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं :- घनश्याम शर्मा


पालमपुर  : केवल कृष्ण / 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 16 माह में नाकामियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं सरकार ने बिल्कुल कर्मचारी विरोधी साबित हुई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने से अपना पल्लू झाड़ रही है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विकास की रीढ़ रहे कर्मचारियों को उनका हक देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। शर्मा ने कहा कि यहीं नहीं वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को अभी तक रिवाइज्ड लीव इन कैशमेंट तथा अन्य वित्तीय लाभ नहीं दिए गए हैं। जिससे प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारियों में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी रोष पनपता जा रहा है। घनश्याम शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की मनोदशा को समझा है व कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सभी लाभ दिए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ तक नहीं दे पाई है। शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को सत्ता में आये एक वर्ष का समय हो गया, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार के समय शुरु हुए विकास कार्य भी पूरे नहीं कर पाई है। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार अब इन विकास कार्यो को पूरा करने के लिए बजट तक जारी नहीं कर पा रही है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से कर्मचारियों व जनता में खासा रोष देखने को मिल रहा है। जिससे साफ है कि कांग्रेस सरकार को चारों सीटों पर इसका खामियाजा 

 लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। कुल मिलाकर चारों लोस सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। साथ ही विधानसभा की 6 सीटों पर भी जनता का रुख भाजपा की ओर है। इससे साफ है कि अब जनता कांग्रेस को हर मोर्चे पर सबक सिखाने को तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं