हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में 31मार्च 2024 के समाप्त वर्ष के लिए वित्तीय विवरण
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में 31मार्च 2024 के समाप्त वर्ष के लिए वित्तीय विवरण
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक (भारत सरकार का उपक्रम)
31.03.2024 को समाप्त वर्ष के लिए वित्तीय विवरण
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल द्वारा गुरुवार, 09 मई, 2024 को शिमला में आयोजित बैठक में 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के लिए बैंक के लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों को अनुमोदित किया।
31 मार्च 2024 की बैलेंस शीट में बैंक के व्यवसाय के मुख्य बिंदु निम्न रहे:
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, बैंक ने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में पर्याप्त वृद्धि दर्ज की है। 31 मार्च, 2024 को कुल बैलेंस शीट का आकार ₹9758.83 है, जबकि 31 मार्च, 2023 को ₹8892.89 था। बैंक की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) 31.03.2023 को ₹154.20 करोड़ से बढ़कर 31.03.2024 को ₹160.73 करोड़ हो गई है।
बैंक का कुल कारोबार 10.94% बढ़कर ₹11112.62 करोड़ से ₹12327.80 करोड़ हो गया है।
31.03.2024 को बैंक की जमा राशि 8.68% की साल-दर-साल वृद्धि के साथ ₹8535.17 हुई। ₹533.75 करोड़ की वास्तविक वृद्धि के साथ 16.38% की वृद्धि दर्ज करते हुए बैंक के अग्रिम 31.03.2024 को र 3792.63 करोड़ के स्तर पर पहुँच गए। बैंक का शुद्ध एनपीए स्तर 31.03.2023 के 1.85% के मुकाबले 31.03.2024 को घटकर 1.05% हो गया है।
बैंक का शुद्ध लाभ भी 31.03.2023 को ₹2.17 करोड़ से बढ़कर 31.03.2024 को ₹6.89 करोड़ हो गया है।
इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बोर्ड निदेशकों को उनके अमूल्य समर्थन और मार्गदर्शन के लिए एवं सम्मानित ग्राहकों को बैंक में उनके विश्वास लिए धन्यवाद दिया तथा सभी स्टाफ सदस्यों को बैंक के व्यवसाय में वृद्धि और विकास के लिए किये गए उनके असाधारण प्रयासों के लिए बधाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं