चुनावों के मध्य नजर पुलिस ने चंबा की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई, पहले आंतकवादी दे चुके हैं आंतकी घटनाओं को अंजाम - Smachar

Header Ads

Breaking News

चुनावों के मध्य नजर पुलिस ने चंबा की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई, पहले आंतकवादी दे चुके हैं आंतकी घटनाओं को अंजाम

चुनावों के मध्य नजर पुलिस ने चंबा की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई, पहले आंतकवादी दे चुके हैं आंतकी घटनाओं को अंजाम 


( चंबा जितेन्द्र खन्ना )

लोक सभा चुनावों के मध्य नजर पुलिस ने चंबा की सीमाओं सहित अन्य स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिहाजा से भी जिला चंबा की अन्य राज्यों के साथ लगती सीमाएं व कुछ अन्य क्षेत्र अति संवेदनशील हैं, लिहाजा चुनावों के नजदीक आने व हल चल बढ़ने पर पुलिस की ओर से जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल को जोड़ने वाले सेवा नदी पर बने पुल से लेकर खैरी के चूहन सिंधारा, खुंडी मराल व लंगेरा से होकर चुराह घाटी तक खाकी ने चौकसी बढ़ाते हुए सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है।


इसके साथ खैरी सेक्टर के साथ ही पंजाब से लगती सीमाओं पर भी हर तरह की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पड़ोसी राज्यों से प्रदेश व जिला में प्रवेश कर रही रही गाड़ियों को गहन चैकिंग एवं निगरानी के साथ ही एंट्री दी जा रही है। पड़ोसी राज्यों से होकर गुजरने वाली बसों के साथ निजी वाहन की जांच के साथ गाड़ियों में रखे सामान की भी प्रमुखता से जांच की जा रही है। ताकि चुनावों के दौरान शांत प्रदेश में संदिग्ध गतिविधियों से किसी तरह की अशांति का माहौल न बन सके।  

आपको बताते चलें कि आतंकी घटनाओं से अछूता नहीं है चंबा

-वर्ष1993 में चंबा के किहार क्षेत्र के गांव जलाड़ी में घटी आतंकी घटना ने सब को भयभीत कर दिया था। आतंकवादी एक घर में घुस कर दो लोगों को गोली मारकर भाग निकले थे।


-सलूणी के लंगेरा क्षेत्र जम्मू के साथ लगते पधरी जोत से दो चरवाहों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद चंबा पुलिस ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

-1995 में मनसा धार में आतंकियों ने दो पुलिस जवानों पर गोलियों चला कर मार दिया था।

-1996 में आतंकवादियों ने किहार सेक्टर में दो भेड़पालकों को लूटा था।

1998 में चुराह के कालाबन में आतंकियों ने मार गिराए थे 35 मजदूर


लोक सभा चुनावों के मध्य नजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस प्रशासन को भी सीमाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में चौकसी के साथ दिन रात पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। ताकि चुनावों की हलचल के बीच सीमाओं पर सहित अन्य क्षेत्रों में शांति बनी रही : मुकेश रेप्सवाल, उपायुक्त चंबा

लोक सभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने जिला की सीमाओं के साथ अन्य क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। जिला की सीमाओं पर पहले से ही तैनाता अतिरिक्त पुलिस के जवान दिन रात सेवाएं देने के साथ हर रोज पेट्रोलिंग कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से आने जाने वाली सभी गाड़ियों को जांच के बाद ही सीमाओं के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है : अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा

 

कोई टिप्पणी नहीं