जिला मुख्यालय चम्बा में शनिवार को होने वाली भाजपा की रैली से पूर्व शुक्रवार को राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन एक बार फिर चम्बा लौट आए हैं।
जिला मुख्यालय चम्बा में शनिवार को होने वाली भाजपा की रैली से पूर्व शुक्रवार को राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन एक बार फिर चम्बा लौट आए हैं।
चंबा : जितेंद्र खन्ना /
चम्बा पहुंचने पर हर्ष महाजन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्वप्रथम ऐतिहासिक चौगान में पहुंचकर सांसद ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए हर्ष महाजन ने कहा कि शनिवार को ऐतिहासिक चौगान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान चौगान में करीब 15,000 लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार हिमाचल में चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा होगा। लोग देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपने का मन बना चुके हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह ठाकुर, जय सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं