देहरा:नौशहरा का जवान मनीष पचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार। - Smachar

Header Ads

Breaking News

देहरा:नौशहरा का जवान मनीष पचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार।

 देहरा:नौशहरा का जवान मनीष पचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार।


देहरा, जनक पटियाल

देहरा विधानसभा क्षेत्र के अधीन पंचायत नौशहरा के पंजाब रेजिमेंट के 26 वर्षीय जवान मनीष की ग्लेशियर में हृदय गति रुंकने से दुखद मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मनीष (26) वर्ष 2017 में पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुआ था।मनीष के पिता मदन लाल लुधियाना ने फैक्ट्री में कार्यरत है। तथा मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था । जिसकी अभी शादी होनी थी मनीष मौजूदा समय में ग्लेशियर में कार्यरत था तथा रविवार करीब शाम 6 बजे उंन्होने अपने घर बातचीत की व साढ़े 6 बजे के करीब सीने में तेज दर्द उठा। सैनिक मनीष को मेडिकल बेस में लेकर गए लेकिन कुछ ही क्षणों में हृदय गति रुकने से दुःखद मृत्यु हो चुकी थी। जहां से मृतक की पार्थिव देह को एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ पहुंचाया गया। जहां से आज तीसरे दिन सेना की गाड़ी से शाम करीब 4 बजे पार्थिव देह को पैतृक गांव पहुंचाया गया। जैसे ही मृतक की पार्थिव देह घर पहुँची तो हर तरफ चीखोपुकार मचं गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मनीष अमर रहे वंदे मातरम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। साथ ही अंतिम धाम में सेना की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। ताया के लड़के पंकज राणा ने मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि पकंज राणा भी पुलवामा अटैक में घायल हो गए थे। साथ क्षेत्र के तमाम लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।वहीं स्थानीय पंचायतों के प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं