जयसिंहपुर भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
जयसिंहपुर भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
जयसिंहपुर भाजपा मंडल ने लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जयसिंहपुर भाजपा मंडल कार्यालय में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए घर घर दस्तक देने के कार्यक्रम को ओर तेज करने की बात की गई।।।
मंडलाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा कि जयसिंहपुर भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के एक्टिव मोड पर हैं ओर पार्टी द्वारा दिए गये हर टॉस्क को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलाध्यक्ष ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान लगातार मंडल में नई उर्जा भर रहे हैं और लगातार मंडल के हर कार्य को पूरा करने में अपना सहयोग कर रहे हैं।।। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का संकल्प विकसित पूरा करने में सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा राजीव भारद्वाज को जयसिंहपुर से भारी लीड दिलाई जायेगी।।
बैठक के दौरान मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ सभी मोर्चों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।।।।
कोई टिप्पणी नहीं