ग्रीष्मोत्सव में प्रस्तुति के लिए पहले दिन 118 आवेदकों ने दिया ऑडिशन

 ग्रीष्मोत्सव में प्रस्तुति के लिए पहले दिन 118 आवेदकों ने दिया ऑडिशन


शिमला : गायत्री गर्ग /

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2024 में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत संगीत, नृत्य व उद्घोषणा के लिए आज गेयटी थियेटर शिमला में आयोजित किए गए ऑडिशन में पहले दिन 118 आवेदकों के ऑडिशन सम्पन्न किए गए।

यह जानकारी आज जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिला मण्डी, सोलन व अन्य जिला के कलाकारों ने भी ऑडिशन में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि निर्णायक मण्डल के तहत डॉ. हुकम शर्मा, डॉ. महेन्द्र राठौर तथा किशोर कुमार ने ऑडिशन लिया।  

उल्लेखनीय है कि डॉ. हुकम शर्मा आकाशवाणी शिमला के वरिष्ठ उद्घोषक एवं संगीत में विशारद तथा नाटकों (रेडियो नाटकों में) दक्षता प्राप्त है जबकि डॉ. महेन्द्र राठौर राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सहायक प्रोफेसर संगीत विषय के पद पर आसीन है तथा किशोर कुमार सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में बतौर नाट्य निरीक्षक के पद पर तैनात है।

उन्होंने बताया कि यह ऑडिशन 13 जून, 2024 सांय 5 बजे तक चलेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर