14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज–उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

 14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज–उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश


पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं बाढ़ के आधार पर होगें राहत एवं बचाव कार्य

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज को लेकर आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ वर्चुअल रूप से आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज के पश्चात राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में ज़िला आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों के साथ मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन के संबंध में बैठक की । 

उन्होंने बताया कि चंबा में 14 जून को पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं बाढ़ को आधार मानकर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया 

जाएगा । 

उपायुक्त ने कहा कि चूंकि प्राकृतिक आपदाएं मानवीय जीवन और बुनियादी ढांचे के लिए खतरा रही हैं। ऐसे में इस तरह के पूर्वाभ्यास वास्तविक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं । 

मॉक एक्सरसाइज के दौरान किये जाने वाले आवश्यक प्रबन्ध- व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किये। 

उन्होंने स्टैजिंग एरिया में सभी हित धारक विभागों के अधिकारियों को आवश्यक मशीनरी और सहायक उपकरणों इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिचित् करने को कहा। 

बैठक में स्टैजिंग एरिया सहित सभी पांचों आपदा प्रभावित स्थानों पर किए जाने वाले सभी आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए । 

उन्होंने बताया कि स्टेजिंग एरिया, रिलीफ एवं मेडिकल कैंप को पुलिस मैदान वारगाह में बनाया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि मेगा मॉक एक्सरसाइज में प्रदेश पुलिस, होमगार्ड के जवानों सहित आपदा मित्र तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों को भी शामिल किया जाएगा। सैन्य बलों तथा अर्ध सैन्य बलों के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे । 

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मेगा मॉक एक्सरसाइज के लिए परेल घार , शीतल पुल के समीप माई का बाग, पक्का टाला के समीप साल खड्ड, चेमरा पावर स्टेशन-2 के समीप होटल एरीना तथा गांव क्याणी- राजपुरा को चयनित किया गया है । 

इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, कमांडेंट होम गार्ड विनोद धीमान, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डा. जयवंती ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजीव शर्मा सहित ज़िला आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन