जखाड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते परिवार पर जानलेवा हमला

 जखाड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते परिवार पर जानलेवा हमला


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जखाड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों द्वारा जीतराम व उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है इस घटना में मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है पीड़ित जीतराम ने पुलिस थाना ज्वाली में दर्ज शिकायत में बताया कि आज सुबह उसके घर में घुसकर उनके पड़ोसी देवराज, बलवीर सिंह व अन्य परिवार जनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जब उसकी बेटी ब बेटा छुड़वाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की और बेटी के कपड़े तक फाड़ दिए इस मारपीट की घटना में एक व्यक्ति ने गैंती से हमला कर ने की भी कोशिश की जीत राम ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरियाल ने बताया कि जखाड़ा गांव से जमीनी विवाद के चलते एक झगड़े व मारपीट का मामला पुलिस पुलिस स्टेशन में आया है जिसकी जांच की जा रही है इस संदर्भ में दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया गया है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग