अगले 6 महीने में और नए फैसले लेगी सरकार : सीएम सुक्खू - Smachar

Header Ads

Breaking News

अगले 6 महीने में और नए फैसले लेगी सरकार : सीएम सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार अगले 6 महीने में और नए फैसले लेगी।



मुख्यमंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर तंज कसा और कहा कि उन्होंने पांच साल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बेडागर्क करके रख दिया। अब राज्य सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान आखिरी 6 महीने में जयराम सरकार ने मुफ्त बिजली और पानी देने की घोषणा की। बावजूद इसके लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया और चुनाव में भरी मतों से जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले बजट में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता नजर आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अभी 125 यूनिट फ्री बिजली को वापस नहीं लिया है। वे सोमवार को विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जयराम सरकार ने 1000 प्राइमरी स्कूल खोल दिए और 300 अस्पताल खोल दिए। वहां पर न तो शिक्षकों की भर्ती की और न डॉक्टरों की नियुक्ति की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, पहले दिन से सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं