पोलार्ड ने एक ओवर में चार छक्के लगाकर टीम को दिलाई जीत

नई दिल्ली : सेंट लूसिया में खेले गए मुकाबले में 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो को आखिरी 12 गेंदों पर 27 रनों की जरूरत थी। तब पोलार्ड ने मोर्चा संभाला और एक ओवर में चार छक्के लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। उन्होंने 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा।



वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में मंगलवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए एक ओवर में चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नाबाद अर्धशतक की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स पर चार विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर के करिय पर नजर डालें तो उन्होंने 123 वनडे मैचों में 2706 रन और 55 विकेट चटकाए। वहीं, 101 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1569 रन और 42 विकेट हासिल किए। पूर्व कप्तान ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच हैं। उन्होंने अपने 13 साल के आईपीएल करियर में 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं।

19वें ओवर में पोलार्ड ने कुल चार छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए तीन रनों की दरकार थी। अकील हुसैन (नाबाद 5) ने पहली गेंद पर चौका लगाकर लक्ष्य हासिल किया। ट्रिनबागो के लिए यह टूर्नामेंट की दूसरी जीत थी, जिसके अब तीन मैचों में चार अंक हैं और वह छह टीमों की लीडरबोर्ड में तीसरे स्थान पर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित