समेज के आपदा प्रभावित परिवारों को पीडीएस के तहत उपलब्ध करवाया दूसरे माह का मुफ्त राशन

 समेज के आपदा प्रभावित परिवारों को पीडीएस के तहत उपलब्ध करवाया दूसरे माह का मुफ्त राशन


शिमला  : गायत्री गर्ग /

रामपुर के समीप समेज गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को दूसरे माह भी मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई 2024 की रात को समेज में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ था, जिसको ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को तीन महीने का राशन मुफत देने का वादा किया था। इसी कड़ी में आज रामपुर प्रशासन ने समेज गांव के 21 आपदा प्रभावित परिवारों को दूसरे माह यानि सितम्बर महीने का मुफत राशन आंबटित किया। 

समेज बाढ़ से प्रभावित 21 राशन कार्ड धारक परिवारों में राजेश, सूरज, मोती राम, ईश्वर, अशोक, सुभाष, पवन, आलोक, प्रभात, सुमित्रा, चतर सिहं, सन्तोष, चन्द्र सिंह, रमेश कुमार, बक्शी राम, उषा, राकेश, अजय, बहादुरसिंह, रविन्द्र कुमार व गोपाल को पीडीएस के तहत सितम्बर माह का मुफत राशन वितरित किया गया जिसमें 30 कि0ग्रा0 चावल, 37.6 कि0ग्रा0 आटा, 04 कि0ग्रा0 चीनी, 6 कि0ग्रा0 दालें, 2 कि0ग्रा0 नमक व 4 लीटर खाने का तेल दिया गया है।

उपमंडल प्रशासन द्वारा समेज के आपदा प्रभावित परिवारों को अगस्त व सितम्बर माह का राशन वितरित किया जा चुका है और अक्तूबर माह का राशनअगले माह के प्रथम सप्ताह में ही वितरित कर दिया जाएगा।

इस दौरान निरीक्षक खाद्य आपूर्ति दीपक दतयाल, उप-प्रधान ग्राम पंचायत सरपारा व अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहें।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित