ग्राम पंचायत कसाणा में जूट के सामान बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

 ग्राम पंचायत कसाणा में जूट के सामान बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

30 प्रशिक्षु ले रहे भाग

जूट के सामान बनाने के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी दी जाएगी जानकारी




मंडी : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) मंडी स्थित सनयार्ड द्वारा मंडी सदर विकासखंड की ग्राम पंचायत कसाण में जूट के सामान बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 30 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण 23 सितम्बर तक चलेगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी मंडी निदेशक देवेंद्र कुमार द्वारा मंगलवार को किया गया। इस उपलक्ष्य पर आरसेटी संकाय स्वाति शर्मा भी मौजूद रही। देवेंद्र कुमार ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश अनुसार आयोजित किये जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को जूट के सामान बनाने के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी जानकारी दी जाएगी। मार्केट में ग्राहकों के मांग अनुसार माल तैयार करना, अनुशासन, लक्ष्य का निर्धारण, आत्म विश्वास, प्रभावी बोल चाल, मार्केट प्रबंधन, लागत, कीमत, लाभ, परियोजना रिपोर्ट, व्यवसाय में जोखिम, बही खातों के रखरखाव और समय के प्रबंधन के बारे में भी शिक्षित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरसेटी से ट्रेनिंग लेकर बेरोजगार युवा वर्ग अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद अपना काम शुरू करने के लिए युवाओं को बैंकों से ऋण भी उपलब्ध करवाया जाता है।
 इस दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान भींतरा देवी भी मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड