अंडर 11 एवं अंडर 13 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला का दबदबा
अंडर 11 एवं अंडर 13 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला का दबदबा।
अंडर 13 एकल मुकाबले में कांगड़ा के राजवीर सिंह राणा का दबदबा।
कांगड़ा : कुल्लू में हाल ही में संपन्न हुई राज्य स्तरीय अंडर 11 एवं अंडर 13 बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का शानदार प्रदर्शन रहा। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि यह पहली मर्तबा है की अंडर 11 एवं अंडर 13 वर्ग की प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा ने काफी मेडल झटके हैं। अंडर 13 लड़कों के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा के राजवीर सिंह राणा पहले स्थान पर, जिला कांगड़ा के तक्ष महाजन दूसरे स्थान पर तथा कांगड़ा का ही तन्मय आर्या तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 13 लड़कों के युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की जोड़ी राजवीर सिंह राणा एवं तन्मय आर्या पहले स्थान पर रहे तथा कांगड़ा जिला की जोड़ी हर्षिल सिंह पठानिया एवं हर्षवर्धन ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 11 लड़कों के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा का आरिव महाजन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 11 लड़कों के युगल मुकाबले में जिला कांगड़ा की आरव महाजन एवं दर्श चौरसिया की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 11 लड़कियों के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा की आराध्या चौधरी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 11 लड़कियों के युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की आराध्या चौधरी एवं ऊना की निहारिका चौधरी की जोड़ी पहले स्थान पर रही। अंडर 13 लड़कियों के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा की वैष्णवी सिंह पठानिया तीसरे स्थान पर रही तथा अंडर 13 लड़कियों के युगल मुकाबले में जिला कांगड़ा की प्रिया शर्मा एवं राव्या धीमान की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। संघ के महासचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जितने भी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है वह उनकी मेहनत का नतीजा है। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इन सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद तथा भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से निकलकर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना नाम चमकाए। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ आने वाले समय में इन सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर सम्मानित करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं