परमार ने ली भाजपा जयसिंहपुर मंडल की रिव्यू बैठक - Smachar

Header Ads

Breaking News

परमार ने ली भाजपा जयसिंहपुर मंडल की रिव्यू बैठक

परमार ने किया जयसिंहपुर भाजपा कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

परमार ने ली भाजपा जयसिंहपुर मंडल की रिव्यू बैठक।



कांगड़ा : जयसिंहपुर भाजपा मण्ड़ल की  सदस्यता  अभियान  2024 की रिव्यू   बैठक मंगलवार  को  जयसिंहपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष  देवेन्द्र राणा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यलय अपर लंबागांव  में हुई ।  बैठक में पूर्व मंत्री व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जयसिंहपुर  के पूर्व  रविंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।  भाजपा कार्यकर्ताओं  को संबोधित करते हुए विपिन सिंह परमार  ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी आज भाजपा की नीतियों पर विश्वास प्रकट करते हुए पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने उपस्थित  तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं  से आह्वान  किया कि वह अधिक से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाएं और लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें। भाजपा विचारधारा के साथ चलने वाली पार्टी है और पार्टी के लिए समर्पण जरूरी है। उन्होंने उम्मीद प्रकट की है कि शीघ्र तमाम भाजपा  कार्यकर्ता अपने-अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे और भाजपा को मजबूत बनाएंगे। परमार ने कहा कि कांग्रेस लोगों का भरोसा तोड़ चुकी है और यहीं  कारण है कि अब कांग्रेस के लोग भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर नहीं पाई है | आज महिलाएं 15 सौ रुपए के वादे को लेकर निराश हैं । 300 यूनिट बिजली बंद कर दी गई है पानी के बिल लोगों को देने पड़ रहे हैं पेट्रोल महंगा हो गया है । कर्मचारियों  व पेंशनरों  को वेतन  व पेंशन  समय पर नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कांग्रेस की सरकार ने लोगों को निराशा दी है | कांग्रेस की सरकार से आज हर वर्ग निराश हैं । इस मौके पर  अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए संकल्प लिया  गया । इस मौक पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं  लिए यह सौभाग्य है कि यहां चल रहे सदस्यता अभियान को तीव्रता देने और हमें मार्गदर्शन करने के लिए पूर्व मंत्री एवं सुलह के विधायक विपीन सिंह परमार द्वारा स्वयं  शिरकत की गई है। उन्होंने जयसिंहपुर  कहा कि  पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा को जयसिंहपुर की जनता ने सहयोग दिया है उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें दिए गए सदस्यता के लक्ष्य को वह पूरा कर लेंगे तथा आगामी दिनों में भाजपा जयसिंहपुर विधानसभा में और अधिक मजबूत होकर उबरेगी। इस मौके पर मण्डल महामंत्री राजेश सुघा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच सहित भाजपा के वरिष्ठ   कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं