विस क्षेत्र पालमपुर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध- आशीष बुटेल - Smachar

Header Ads

Breaking News

विस क्षेत्र पालमपुर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध- आशीष बुटेल

 विस क्षेत्र पालमपुर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध- आशीष बुटेल 


पालमपुर : केवल कृष्ण /

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्धता से कार्य किए जा रहे हैं।

यह बात बुधवार को उन्होंने ग्राम पंचायत बगौड़ा के ठंडा बाबा मंदिर परिसर में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत कही।

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्य में के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 600 करोड़ से भी अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में बगौड़ा में उनकी विधायक निधि से ही लगभग 40 लाख रुपए के 38 विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिनमें कुछ निर्माण कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को चरणबाद तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुसमल बहाव सिंचाई योजना के सुधार और कायाकल्प के लिए नाबार्ड से 5 करोड़ पर की धनराशि भी स्वीकृत की गई है।

उन्होंने ठंडा बाबा मंदिर परिसर में फर्श और रेलिंग लगाने के लिए  3 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि इसी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में 3 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  2 लाख रुपए की लागत से ठंडा बाबा मंदिर परिसर के शेड का निर्माण किया गया है जिससे यहां पर लोगों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हुई है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पालमपुर भानू प्रताप सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अभय कोहली, प्रधान ग्राम पंचायत बगौड़ा सुभाष चंद, विनेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं