जिन्होंने आंतकियों को संरक्षण मोदी सरकार उनको छोड़ने वाली नही: त्रिलोक कपूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिन्होंने आंतकियों को संरक्षण मोदी सरकार उनको छोड़ने वाली नही: त्रिलोक कपूर

 जिन्होंने आंतकियों को संरक्षण मोदी सरकार उनको छोड़ने वाली नही: त्रिलोक कपूर


बोले जिन परिजनों ने अपनों को खोया है भाजपा उनके साथ

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सोमवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर सीमा पार से प्रायोजित आतंकियों द्वारा किये गए बर्बर और कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा हमारे निर्दोष नागरिकों का बलिदान जाया नहीं होने देंगे। उनके शरीर से बहे लहू के एक-एक कतरे का हिसाब आतंकियों और उसे पालने-पोषने वालों से लिया जाएगा। कपूर ने कहा कि जिन आंतकियों ने तथा जिन्होंने इन आंतकियों को संरक्षण दिया है केंद्र की मोदी सरकार उनको छोड़ने वाली नही है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। अब अटारी-वाघा बॉर्डर को तुरंत बंद कर दिया गया है और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के भारतीय वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि अब किसी भी पाकिस्तानी को भारत में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही, जो पाकिस्तानी इस समय भारत में मौजूद हैं, उन्हें अगले 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस बीच, भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता भी खत्म कर दिया है और पाकिस्तान में मौजूद अपने सभी राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही भारत में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते लिया गया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि आंतकी हमले जिन परिजनों ने अपनों को खोया है भाजपा उनके साथ खड़ी है। भाजपा प्रवक्ता के रूप में हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हम उन्हें खत्म करके रहेंगे।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि जब से केंद्र में श्री नरेन्द्र मोदी सरकार आई है, तब से जब भी दुश्मनों ने हमें एक राष्ट्र के रूप में चुनौती दी है, तब-तब हमने एकजुट होकर उन्हें जोरदार माकूल जवाब दिया है। जब भी आतंकवादियों ने शांति, मानवता और विकास पर हमला किया है, निर्दोष नागरिकों के खून बहाए हैं, हमने उन्हें भारत की शक्ति का अहसास कराया है, उन्हें उनके किये की सजा दी है। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में आतंकवाद की जड़ पर करारा प्रहार किया है। उनके फंडिंग नेटवर्क को खत्म किया है, जिससे घाटी में लंबे समय बाद शांति लौटी, चुनाव हुए, नागरिकों ने भारत के लोकतंत्र, भारत के संविधान और भारत की सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया। इसी से बौखलाकर देश के दुश्मनों ने कायराना हरकत की है। देश के दुश्मनों को इस बार पहले से भी ज्यादा करारा जवाब मिलेगा। जवाब कहाँ पर देना है, जवाब कैसे देना है, जवाब किस तरह देना है ये भारत सरकार तय करेगी। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया भारत के साथ और आतंकवाद के खिलाफ खड़ी है। दुनिया के सभी बड़े नेता आज भारत के साथ और आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं। आज टेररिज्म का मतलब टेररिज्म है। कोई गुड टेररिज्म या बैड टेररिज्म नहीं। पाकिस्तान आज दुनिया भर में अलग-थलग पड़ चुका है। हमने टेरर फंडिंग पर भी लगाम लगाई है। ये मोदी सरकार की डिप्लोमेसी है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जोरदार कार्रवाइयों का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। नरेन्द्र मोदी सरकार के पास। हम सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हमें एकजुट होना चाहिए। हमें पीड़ित परिजनों के साथ खड़े होना चाहिए, उनका अपमान नहीं करना चाहिए। इस विषय पर किसी तरह की राजनीति नहीं होना चाहिए। जो ऐसा कर रहे हैं, वे जाने-अनजाने आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और देश को बदनाम कर रहे हैं। पहलगाम में हिंदुओं पर हमला देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा ये समय एक राष्ट्र के रूप में हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि भारत न झुकेगा, न रुकेगा और भारत देश के दुश्मनों को खत्म करके रहेगा।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री सरवीन चैधरी, नगरोटा बंगवा के पूर्व विधायक अरुण मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु, भाजपा नेता चद्रभूषण नाग व जिला महामंत्री दवेंद्र कोहली सहित कई नेता मौजूद थे।

कांग्रेस सरकार को नही पता हिमाचल में कितने पाकिस्तानी रह रहे

भाजपा मंहामंत्री त्रिलोक कपूर ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पाकिस्तान के जो लोग ठहरे हुए हैं उनको अभी सरकार सरकार ने अपने देश लोटने को नही कहा है। सरकार को पता ही नही कि प्रदेश में कितने पाकिस्तानी लोग हिमाचल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए इस पर तत्काल सचित कदम उठाए।

कोई टिप्पणी नहीं