संदेश

कृषि विश्वविद्यालय भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार को झटका, भाजपा ने बताया जनता की जीत

चित्र
कृषि विश्वविद्यालय भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार को झटका, भाजपा ने बताया जनता की जीत पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण मामलाः सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार की करारी हार, भाजपा ने इसे जनता और संस्थान की जीत बताया - त्रिलोक कपूर पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय भूमि में टूरिज्म विलेज बना कर पालमपुर के खिलाफ साजिश में आज सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल प्रदेश सरकार की सुख्खू सरकार की करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने इसे पालमपुर की जनता, कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त जीत करार दिया है।  कपूर ने कहा पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय की भूमि अधिग्रहण मामले में उच्चतम न्यायालय ने प्रदेश सरकार के मुँह पर करारा तमाचा जड़ा है ।  भाजपा नेता ने कहा की माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें राज्य सरकार ने 'टूरिज्म विलेज' के नाम पर विश्वविद्यालय की बेशकीमती भूमि को अधिग्रहित करने का प्रयास किया था। कपूर ने कहा कि इस विवाद की श...

आईपीएल मैचों की सुरक्षा को लेकर चार माॅक ड्रिल होंगी आयोजित

चित्र
  आईपीएल मैचों की सुरक्षा को लेकर चार माॅक ड्रिल होंगी आयोजित आज आंशिक स्टैंड ध्वस्त होने की स्थिति पर हुआ सफल अभ्यास धर्मशाला, आगामी मई माह के दौरान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के तीन महत्वपूर्ण मुकाबलों के दृष्टिगत जिला प्रशासन कांगड़ा ने व्यापक आपदा प्रबंधन तैयारियां शुरू की हैं। इसी क्रम में विभिन्न संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए चार माॅक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ईओसी इंचार्ज रोबिन कुमार ने बताया कि आईपीएल जैसे हाई-प्रोफाइल आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों, खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों, वीआईपी, वीवीआईपीं तथा सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संभावित आपदा परिदृष्यों के आधार पर चार माॅक ड्रिल आयोजित की जाएंगी। इनमें आज 28 अप्रैल को पार्शियल स्टैंड कोलैप्स ड्रिल (स्टेडियम के आंशिक ढांचे के गिरने का सिमुलेशन) की माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अलावा 29 अप्रैल को ड्र...

पालमपुर में शहीदों की स्मृति को समर्पित परियोजनाओं की सराहना, डॉ. कालिया ने दिए सुझाव

चित्र
  पालमपुर में शहीदों की स्मृति को समर्पित परियोजनाओं की सराहना, डॉ. कालिया ने दिए सुझाव सौरभ वन बिहार की तरह विन्द्रावन में बन रहे विक्रम वत्तरा वन विहार की सौरभ कालिया के पिता डॉ॰ एन के कालिया ने इन्साफ संस्था की जमकर प्रशंसा :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ...... कारगिल युद्ध के प्रथम वीर योद्धा शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के परम पूजनीय माता पिता जी से समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने पालमपुर स्थित आईमा उनके आवास पर मुलाकात की । पूर्व विधायक ने बताया कि डॉ॰ एन के कालिया जी जानना चाहते थे कि विन्द्रावन में प्रस्तावित विक्रम वत्तरा वन विहार अर्थात नेचर पार्क में क्या क्या बनने जा रहा है । प्रवीन कुमार ने डॉ॰ कालिया जी को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन्साफ संस्था की प्रस्तावना , पूर्व मुख्यमन्त्री श्री शान्ता कुमार जी की दृढ़ता से अनुशंसा , बतौर मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी व केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मन्त्री श्री भूपेन्द्र सिंह यादव जी के द्वारा प्रस्तावना को मंजूरी व वन मण्डल पालमपुर के सार्थक सहयोग से यह व...

चम्बा में पेयजल-सीवरेज बिल भुगतान पर रोक से जनता में संशय, प्रशासन से जवाब की मांग

चित्र
  चम्बा में पेयजल-सीवरेज बिल भुगतान पर रोक से जनता में संशय, प्रशासन से जवाब की मांग चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला चम्बा में पेयजल एवं सीवरेज बिलों की भुगतान प्रक्रिया अचानक रोके जाने से आम जनता के बीच भारी संशय और रोष की स्थिति बनी हुई है। इस गंभीर विषय को लेकर चम्बा के विभिन्न सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि 16 फरवरी 2026 को विभाग को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंप कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई थी, लेकिन दो महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन और जल शक्ति विभाग की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की शुरुआत में विभाग द्वारा पानी और सीवरेज शुल्क में भारी बढ़ोतरी के साथ जल मीटर अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए थे, जिसका जनता ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद सितंबर 2025 से विभाग ने अचानक बिलों का भुगतान लेना ही बंद कर दिया, जिसके बारे में उपभोक्ताओं को कोई लिखित सूचना या सार्वजनिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। वर्तमान में स्थिति यह है कि उपभोक्ता बिल जमा करने ...

चम्बा में अपहरण मामले को लेकर ग्रामीणों का धरना, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

चित्र
  चम्बा में अपहरण मामले को लेकर ग्रामीणों का धरना, पुलिस पर लापरवाही के आरोप चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चम्बा जिले के उपमंडल चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत भावला के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी बेटी के अपहरण को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित माता-पिता और ग्रामीणों ने आज उपायुक्त कार्यालय चम्बा के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता जय सिंह ने बताया कि लगभग एक महीने पहले महिला पुलिस थाना चम्बा में थडियाडू गांव की एक लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग उनकी बेटी को अगवा कर ले गए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को उन संदिग्धों के नाम और पते भी उपलब्ध करा दिए हैं जिन्होंने कथित तौर पर अपहरण किया है। हालांकि, शिकायत दर्ज होने और आरोपियों की पहचान होने के बावजूद एक महीने बीत जाने पर भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वे इस संबंध में पुलिस अधिकारियों और एसपी चम्बा से मिलने जाते हैं, तो...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी से किया आग्रह विश्वकर्मा

चित्र
  यूपी के मुख्यमंत्री योगी से किया आग्रह विश्वकर्मा  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान एवं भारत जोड़ो अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश से गाजीपुर में एक कन्या निशा विश्वकर्मा की बलात्कार के बाद हुई निर्मम हत्या के बाद योगी सरकार के प्रशासन पर सवाल उठाते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि इस मामले में प्रशासन क्यों नही जनहित मे कार्यवाही कर रहा है ? एफ आई आर दर्ज तक करवाने के लिए जनता को आंदोलन करना पड़ा l विश्वकर्मा ने बताया कि अभी हाल ही में पिछड़ा दलित एकता फ्रंट जो कांग्रेस का ही संगठन है और जो दिल्ली से गाजीपुर में पीड़ित परिवार को मिलना चाहता था उनको परिवार से मिलने नहीं दिया गया आखिरकार क्यों?पीसी विश्वकर्मा ने इस मामले मे योगी प्रशासन की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री योगी से आग्रह किया है कि बलात्कारियों के खिलाफ प्रशासन जनहित में कार्यवाही करें l यह जानकारी एक प्रेस नोट में पीसी विश्वकर्मा ने आज मीडिया को दी l

हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम, डीसी मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना

चित्र
  हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम, डीसी मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण पल जुड़ गया है। नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को आज मंडी से उपायुक्त (डीसी) द्वारा भारतीय ध्वज सौंपकर काठमांडू के लिए रवाना किया गया। डीसी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला रवानगी के दौरान डीसी मंडी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह पूरे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों को तिरंगा सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। 29 अप्रैल से शुरू होगी प्रतियोगिता यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई तक काठमांडू विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हिमाचल के चयनित खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हिमाचल के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: काव्यांशी ठाकुर (चिल्ड्रेन गर्ल्स - 39 किग्रा) वरुण वालि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: