निचली बैहली पंचायत में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, नाले के साथ सड़क निर्माण जोरों पर
निचली बैहली पंचायत में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, नाले के साथ सड़क निर्माण जोरों पर प्रधान अनीता देवी, उपप्रधान दिनेश कुमार सहित वार्ड सदस्यों के प्रयासों से गांव में बुनियादी सुविधाओं का हो रहा विस्तार, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत अजय सूर्या मंडी : ग्राम पंचायत निचली बैहली में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नाले के साथ सड़क निर्माण कार्य इन दिनों जोर-शोर से जारी है। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पंचायत प्रधान अनीता देवी, उपप्रधान दिनेश कुमार, वार्ड नंबर-1 की सदस्य कांता देवी और वार्ड नंबर-2 की सदस्य नीलम देवी के प्रयासों से पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों का प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य करवाकर ग्रामीणों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत दिलाई जाए। नाले के साथ सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों, ...