संदेश

हिमाचल-पंजाब सीमा पर क्रशर सामग्री पर टैक्स को लेकर भड़का आक्रोश लगाए पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे इस मामले मे

चित्र
  हिमाचल-पंजाब सीमा पर क्रशर सामग्री पर टैक्स को लेकर भड़का आक्रोश लगाए पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे इस मामले मे  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे डमटाल क्षेत्र के चक्की पुल पर आज सुबह उस समय माहौल गर्मा गया जब पंजाब सरकार द्वारा क्रशर सामग्री पर लगाए गए नए टैक्स के विरोध में हिमाचल से पंजाब में सामग्री लेकर जाने वाले ट्रक, ट्रैक्टर और टिपर मालिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस फैसले को “जनविरोधी व तुगलकी फरमान” बताया।जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने रातों-रात एक नया आदेश जारी किया है जिसके तहत हिमाचल प्रदेश से पंजाब में आने वाली क्रशर सामग्री पर भारी टैक्स लगाया गया है। इस आदेश के मुताबिक अब हिमाचल से आने वाले ट्रैक्टर पर 1000 रुपये व सिंगल एक्सल वाहनों पर 1500 रुपये व और मल्टी एक्सल वाहनों पर 3000 रुपये तक का टैक्स लगाया जाएगा।इस नए टैक्स से न केवल क्रशर सामग्री का परिवहन महंगा हो जाएगा, बल्कि इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि निर्माण सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी तय मा...

चम्बा : आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पहुंचें राइजिंग स्टार स्कूल

चित्र
  चम्बा : आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पहुंचें राइजिंग स्टार स्कूल चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय चम्बा के लोगों विशेषकर विद्यार्थियों को अब अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला मुख्यालय स्थित राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चम्बा में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में न केवल स्कूली बच्चों के आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे बल्कि बच्चों व आम जनमानस के आधार कार्ड में नाम बदलने, मोबाईल नवंबर बदलने सहित अन्य सेवाएं भी एक ही छत के नीचे प्रदान की जाएंगी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव सूरी ने बताया कि विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड का समय पर अपडेट करवाना अति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आम जनमानस को भी समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना जरूरी है। इसी के मद्देनज़र स्कूल परिसर में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आधार कार्ड अपडेट करवाने का आह्वान किया है।

इफको मंडी ने किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रति किया जागरूक

चित्र
  इफको मंडी ने किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रति किया जागरूक 100 से अधिक किसानों ने लिया प्रशिक्षण में भाग  मंडी : अजय सूर्या / इफको मंडी द्वारा आज जिला मंडी की शाला पंचायत में प्रगतिशील किसानों के लिए नैनो उर्वरकों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने भाग लेकर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी प्राप्त की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुधीर कटियार (राज्य विपणन प्रबंधक, शिमला) उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसएमएस गोहर डॉ. गगन, कृषि विभाग से ललित , इफको शिमला के क्षेत्र अधिकारी विशाल शर्मा, इफको जिला मंडी के क्षेत्र अधिकारी रोहित गलोटिया, गोहर यूनियन के प्रधान  धर्मेंद्र, तथा इफको अधिकारी धमेंदर, खेमराज और पुनीत विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. सुधीर कटियार ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की वैज्ञानिक विधि बताते हुए कहा कि फसल के बीजों को प्रति किलोग्राम बीज पर 5 मिली नैनो डीएपी से उपचारित किया जाए। वहीं, जब फसल 30 से 35 दिन की हो जाए तो 4 मिली नैनो डीएपी प्रति लीटर पानी में घोलक...

कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल का एक और गौरवशाली क्षण!

चित्र
  कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल का एक और गौरवशाली क्षण! कक्षा 9 के छात्र शौर्य उदय का अंडर–14 बास्केटबॉल नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल, देहरी के लिए यह गर्व का पल है! विद्यालय के होनहार छात्र शौर्य उदय (कक्षा 9) का चयन मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर–14 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्तर (नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट) के लिए हुआ है। यह उपलब्धि और भी विशेष इसलिए है क्योंकि शौर्य उदय जिला कांगड़ा से चयनित होने वाले एकमात्र छात्र हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से पूरे जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री वासु सोनी, प्रधानाचार्य श्री मृदुल सोनी, तथा उप–प्रधानाचार्या श्रीमती साक्षी महाजन ने शौर्य उदय को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने कोचों को भी विशेष बधाई दी जिन्होंने अपने मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग से विद्यार्थियों को इस स्तर तक पहुँचाने ...

हरिपुर महाविद्यालय में सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

चित्र
  हरिपुर महाविद्यालय में सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  मनाली : ओम बौद्ध / वीरवार को हरिपुर महाविद्यालय में सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । 29 अक्तूबर को सभी महाविद्यालयों से आए कॉन्टिजेंट इंचार्ज के साथ एक बैठक का आयोजन किया तथा  महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शेफाली व कार्यक्रम अधिकारी प्रो ज्योति बाला  द्वारा सभी का महाविद्यालय परिसर में स्वागत किया गया।  कार्यक्रम में क्रॉस कंट्री अंतर महाविद्यालय प्रतिस्पर्धा के लिए 20महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने  भाग लिया।   विश्वविद्यालय से आए अधिकारी डॉ ओमप्रकाश ,डॉ सुनील सेन, डॉ रविन्द्र , श्री दिनेश सिंह, श्री विनोद आर्य ने  प्रतियोगिता संबंधी जानकारियां सभी  कॉन्टिजेंट इंचार्ज एवम् सभी प्रतिभागी धावकों से साझा की । 10 किमी दौड़ का प्रारंभ सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ जिसका शुभारंभ प्राचार्या डॉ शेफाली ने हरी झंडी दिखा कर किया । दौड़ म...

स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही ठोस प्रयास : मलेंद्र राजन

चित्र
  स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही ठोस प्रयास : मलेंद्र राजन  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने आज विकास खंड इंदौरा की डागला पंचायत में 96.96 लाख रुपये की लागत से आयुष विभाग के पांच बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के निकटतम स्थानों तक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के तहत लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से चार आयुष केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कर रही है, जिसके तहत नागरिक अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के टांडा मेडिकल कॉलेज में अब रोबोटिक सर्जरी की सुविधा की शुरुआत भी की जा चुकी है, जिससे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने ...

सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया

चित्र
  सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया  देवी देवताओं के आने का सिलसिला हुआ आरम्भ। मनाली : ओम बौद्ध / मनाली के ऐतिहासिक धरोहर गांव नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में कल 31 अक्तुबर होने वाली जगती यानि देव संसद को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।नग्गर में आयोजित होने वाली इस जगती में जिला कुल्लू सहित जिला लाहौल स्पीति और जिला मंडी के देवी देवता भी शामिल होंगे। ऐसे में आज दूर दराज के देवी देवताओं के निशान भी पहुँचने शुरू हो गए हैं। वंही इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना भी नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में पहुंची और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया   जिला कुल्लू की पुरातन राजधानी नग्गर में क़रीब 11 साल के बाद अब एक बार फिर से देव संसद यानी बड़ी जगती का आयोजन होने जा रहा है । जिसको लेकर तैयारियाँ भी शुरू हो गई हैं । नग्गर में होने जा रही इस देव संसद यानी बड़ी जगती में जिला भर के तीन सो से देवी देवता शिरकत करेंगे ।भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार म...

देश के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सर्वोपरि, सरकार उनके कल्याण के लिए संकल्पबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार

चित्र
  देश के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सर्वोपरि, सरकार उनके कल्याण के लिए संकल्पबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लब में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने की जबकि कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर विशिष्ट अतिथि और राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।शिविर में श्रमिकों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए 14 कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत श्रमिकों को विवाह सहायता, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, पेंशन, दुर्घटना सहायता, प्रसूति लाभ, दिव्यांग पेंशन, मानसिक रूप से मंद बच्चों की देखभाल ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: