संदेश

जयराम ठाकुर रैली ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की

चित्र
  जयराम ठाकुर रैली ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ जोरावर सिंह स्टेडियम का दौरा कर रैली की तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी नेताओं के साथ रैली स्थल से जुड़ी एक-एक चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि ईयरली आम आदमियों की सरकार के खिलाफ नाराजगी का एक नमूना होगी। यह रैली जनविरोधी सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करने और उसे उखाड़ फेंकने की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित होगी।

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर भारद्वाज ने नोट पर क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की स्थापना का आग्रह भारत सरकार से किया

चित्र
  कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर भारद्वाज ने नोट पर क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की स्थापना का आग्रह भारत सरकार से किया  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने आज लोकसभा में संबंधित विभाग के केंद्रीय मंत्री से अपने संसदीय क्षेत्र कांगड़ा जिले में नूरपुर क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की स्थापना के सरकार का ध्यान आकर्षित कराया l इस अवसर पर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का नूरपुर क्षेत्र बागबान बहुल क्षेत्र है यहां आम किंन्नू लीची और अमरुद जैसे फलों की अत्यधिक पैदावार होती हैl नूरपुर क्षेत्र में ऑफ सीजन में भी आम की अच्छी फसल होती है एक आंकड़े के अनुसार आम लीची और अमरुद फलों का सर्वाधिक उत्पादक जिला कांगड़ासे संबंधित तथा सर्वाधिक क्षेत्र फल में फसल उगाने वाला जिला हैl इसमें नूरपुर नगर की बहुत अहम भूमिका है l उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना नूरपुर क्षेत्र में किए जाने से बागबानो के उत्पादन को अधिक मूल्य मिलेगा न...

भाजपा में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष से मिले पालमपुर के पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग

चित्र
  भाजपा में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष से मिले पालमपुर के पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग पालमपुर के पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग  ने सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की और उन्होंने अनीश नाग को भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि आज विकास के समर्थक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेज़ी से आगे बढ़ रहा है उससे प्रेरित होकर भाजपा से जुड़ कर समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। प्रदेश और पालमपुर के विकास के लिए उनका अनुभव, समर्पण और ऊर्जा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में समृद्धि भवन का लोकार्पण किया

चित्र
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में समृद्धि भवन का लोकार्पण किया प्रदेश सरकार जन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्मित होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक व सुविधाजनक सेवायें उपलब्ध होंगी। भूकंप ज़ोन-5 को ध्यान में रखते हुए इस भवन को बेहतरीन अधोसंरचना के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे भवन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 2,511 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित इस भवन में एक धरातल तल, चार मंजिले और दो बेसमेंट हैं। बेसमेंट में 80 गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें स्टाफ़ और आम जनता के वाहनों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में स्मोक डिटेक्टर के साथ अग्निशमन के पुख्ता इंतज़ाम, 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक, 30,000-लीटर की जल संग्रहण क्षमता, डीजी सेट और इंटरकॉम की सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक निपुणता, नागरिक सेवाओं और सतत ...

सांसद राजीव भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से की शिष्टाचार भेंट, जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएँ

चित्र
  सांसद राजीव भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से की शिष्टाचार भेंट, जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएँ हिमाचल में राशन घोटाले का बड़ा खुलासा, पाँच लाख से अधिक लाभार्थी संदेह के घेरे में – कड़ी कार्रवाई की मांग शिमला : गायत्री गर्ग / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद राजीव भारद्वाज ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, भारत सरकार, माननीय जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने माननीय नड्डा को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि “माननीय नड्डा जी का नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और देश के स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बनाने में किया गया कार्य अद्वितीय है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनहित के कार्य कर रही है। नड्डा जी का अनुभव एवं दूरदर्शिता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा...

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम लोक धनोटीया का मलक़बाल गांव में भव्य स्वागत किया

चित्र
  पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम लोक धनोटीया का मलक़बाल गांव में भव्य स्वागत किया    नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया गत दिन नूरपूर मे परिचय बैठक के बाद चम्बा दौरे पर गये थे l बापिस आते समय आज शाम पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने उनका नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की गांव मलकवाल में धनोटीया का भव्य स्वागत किया औऱ विश्वास दिलाया कि वह हमेशा भाजपा ओबीसी मोर्चा के साथ खड़े हुए है । इस मौके पर अन्य कई विषयों पर चर्चा भी हुईl यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी रविंद्र चौधरी ने ओ वी सी मोर्चा की तरफ से पठानिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि पठानिया जन आधार से जुड़े नेता जिन्होंने ओबीसी मोर्चा को इतना मान सम्मान दिया।

02.15 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  02.15 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान में आज नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अम्ल में लाते हुये पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन क्षेत्र बेली स्थाना में गश्त व नाकाबन्दी के दौरान सुदर्शन कुमार पुत्र चमारू राम निवासी बरनोली तह० इन्दौरा जिला कांगडा व सोनू देवी पत्नी चन्दन निवासी दीनी तह० इन्दौरा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कब्जे से 02.15 ग्रांम चिट्टा मोके पर बरामद करने में सफलता प्राप्त कीl यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि उपरोक्त आरोपियों को मोके पर गिरफतार करके अभियोग अधीन धारा 21, 29एन डी एन्ड पी एस एक्ट मे पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा l

कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ 04 दिसंबर की विराट रैली

चित्र
  कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ 04 दिसंबर की विराट रैली— बिंदल ने झोंकी पूरी ताक़त, फ्लेक्स डिज़ाइन तक खुद संभाला मोर्चा! 04 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का असाधारण समर्पण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. बिंदल खुद धर्मशाला की एक फ्लेक्स शॉप पर बैठकर रैली के फ्लेक्स, होर्डिंग्स और प्रमोशनल डिज़ाइन्स को अंतिम रूप देते देखे गए। पार्टी कार्यक्रम को लेकर उनकी यह जमीनी सक्रियता और संवेदनशीलता कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि “प्रदेश अध्यक्ष का इस स्तर पर आकर सीधे डिज़ाइनिंग में शामिल होना दिखाता है कि भाजपा के लिए यह प्रदर्शन सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित की लड़ाई है।” भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि डॉ. बिंदल के इस ‘छोटे-से लेकिन बड़े संदेश देने वाले कदम’ ने पूरे संगठन में नई ऊर्जा भर दी है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: