चम्बा नगर परिषद चुनाव को लेकर दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन
चम्बा नगर परिषद चुनाव को लेकर दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन आज चम्बा नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर पुरुष व महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठसीन अधिकारियों व चुनाव अधिकारियों के लिए दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन बचत भवन चम्बा में किया गया । इस दौरान प्रोफेसर अविनाश, मास्टर ट्रेनर के रूप में मौजूद रहे । उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ई वी एम व वी को जोड़ना, ई वी एम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करना । प्रोफेसर अविनाश द्वारा अधिकारियों द्वारा पूछे गए उनके प्रश्नों का संभव उत्तर देकर उचित निवारण किया । इस दौरान महिला व पुरुष मतदान केंद्रों को संचालन करने के लिए सभी नियुक्त पुरुष, महिला पीठासीन अधिकारियों के इलावा निर्वाचन कार्यालय से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अधिकारियों को वी डी एम एस एप्प के माध्यम से मतदान के दिन विभिन्न जानकारी प्रदान करने क...