ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध, भारी बारिश के चलते वह अपने घरों में ही रहें - Smachar

Header Ads

Breaking News

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध, भारी बारिश के चलते वह अपने घरों में ही रहें

 सूचना ।


मैं सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध करता हूं कि भारी बारिश के चलते वह अपने घरों में ही रहें। नदी,नालों और दरकने वाले पहाड़ों के नजदीक ना जाएं।

तीन दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में जगह-जगह से विशेषतर कुल्लू,मनालीऔर मंडी से जान माल के नुकसान की खबरें आ रही हैं। पूरे प्रशासन को सतर्क व फील्ड में रहने और लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आदेश दिया गया है। इस प्राकृतिक आपदा के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्र सरकार के गृह मंत्री और पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने भी फोन पर बात की है। सभी इस प्राकृतिक आपदा से चिंतित हैं, और इससे निपटने के लिए प्रयासरत हैं। 

प्रिय प्रदेशवासियों, राहत कार्यों व बचाव के लिए सरकार के 1100,1070 और 1077 

टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

आप इस प्राकृतिक आपदा के कठिन समय में धैर्य बनाए रखें, सुरक्षित रहें और सतर्क रहें। 


जय हिंद, जय हिमाचल


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू।

मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

कोई टिप्पणी नहीं