चम्बा 18 मई एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर चम्बा जिला मुख्यालय पहुंचे - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा 18 मई एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर चम्बा जिला मुख्यालय पहुंचे

 चम्बा 18 मई एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर चम्बा जिला मुख्यालय पहुंचे। 

चम्बा पहुंचने पर ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित

जनसभा स्थल पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नड्डा का जोरदार अभिनन्दन 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

किया तथा उन्हें चंबा रूमाल भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ कांगड़ा

संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद

हर्ष महाजन, प्रभारी विपिन परमार सहित अन्य नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद

रहे।

इस अवसर पर चंबा के चौगान से जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि.चंबा में जुटी इस भीड़ से

यह अहसास हो रहा है कि आप लोगों ने. डॉ राजीव भारद्वाज को लोकसभा भेजने

का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि.जनता को मोदी जी को तीसरी बार

प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व देश में एक मजबूर सरकार थी जबकि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार देश का नेतृत्व

कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जहां हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की

मदद से सड़कों का जाल बिछा है वहीं कई अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रदेश

की जनता को लाभान्वित किया गया है। इसमें किसान सम्मान निधि, आयुष्मान

भारत जन धन इत्यादि योजनाएं शामिल हैं।  वही कांग्रेस पार्टी घमंडिया गठबंधन है

तथा कांग्रेस पार्टी परिवारवाद का जमावड़ा है जिसे उखाड़ फैंकने का समय आ

गया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि दीवार पर इबारत

लिख चुकी है और 4 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री

बनेंगे। उन्होंने कहा की जे पी नड्डा के नेतृत्व में आज भाजपा काफी सुदृढ़

हुई है वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृ्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।

कोई टिप्पणी नहीं